लाइव न्यूज़ :

Neeraj Chopra Paris Olympics: टोक्यो में सोना और पेरिस में चांदी, पाकिस्तान के नदीम से हार गए नीरज..., देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 9, 2024 20:58 IST

Neeraj Chopra Paris Olympics: नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर भाला फेंक कर अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ा संदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देNeeraj Chopra Paris Olympics: अरशद नदीम ने आदर्श नीरज चोपड़ा को हराया।Neeraj Chopra Paris Olympics: 32 साल के बाद पाकिस्तान को ओलपिंक में सोना आया है।Neeraj Chopra Paris Olympics: नीरज चोपड़ा को पाकिस्तान के अरशद नदीम ने टक्कर दी।

Neeraj Chopra Paris Olympics: भारत के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा करिश्मा नहीं कर सके। पाकिस्तान के अरशद नदीम से मात खा गए। टोक्यो में गोल्ड जीतने वाले नीरज पेरिस में रजत पर अटक गए। पाकिस्तान के नदीम ने 32 साल बाद पाक को मेडल दिलाया। नदीम ने आदर्श को हराया पदक पर कब्जा किया। भारत के मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा को हराया। नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर भाला फेंक कर अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ा संदेश दिया था। लेकिन फाइनल में चूक गए। नीरज फाइनल में ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवां पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी नहीं बन सके। गोल्ड जीतते तो ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बन जाते। इतिहास से चूक गए। 

ओलंपिक की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में अभी तक एरिक लेमिंग (स्वीडन, 1908 और 1912), जोन्नी माइरा (फिनलैंड, 1920 और 1924), चोपड़ा के आदर्श जान जेलेंजी (चेक गणराज्य, 1992 और 1996) और आंद्रियास टी (नॉर्वे, 2004 और 2008) की ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में अपने खिताब का बचाव कर पाए थे। नीरज इस क्लब में शामिल नहीं हो सके।

नीरज स्वतंत्रता के बाद दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। स्वतंत्रता के बाद बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (एक रजत और एक कांस्य), पहलवान सुशील कुमार (एक रजत और एक कांस्य) और निशानेबाज मनु भाकर (दो कांस्य) ही भारत के लिए दो ओलंपिक पदक जीत पाए हैं।

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024नीरज चोपड़ापाकिस्तानParisArshad Nadeem
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम