लाइव न्यूज़ :

जल संरक्षण पर राष्ट्रव्यापी तीव्र अभियान चलाने की जरूरतः वेंकैया नायडू

By भाषा | Updated: November 19, 2020 20:14 IST

Open in App

चेन्नई, 19 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को जल संरक्षण की पैरवी करते हुए कहा कि आज पानी बचाने की अहमियत पर तीव्र राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की जरूरत है।

नायडू ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि पानी आवश्यक है और सतत विकास के लिए इसे संरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि अब समय आ गया है कि हर नागरिक स्थिति की गंभीरता का एहसास करे और जल्द से जल्द पानी बचाने के उपाय अपनाए।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें खुशी हुई कि केंद्र सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय बनाने, जल संसाधनों के एकीकृत प्रबंधन को प्रोत्साहन देने, संरक्षण को बढ़ावा देने, पुनर्भरण और पुन: उपयोग करने सहित कई उपाय किए हैं।

मिशन पानी के जल प्रतिज्ञा दिवस पर न्यूज 18 और हारपिक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होंने कहा, " जल संरक्षण की अहमियत पर तीव्र राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की आवश्यकता है।"

उपराष्ट्रपति ने एक अध्ययन को रेखांकित किया, जिसमें कहा गया है कि पृथ्वी पर सिर्फ तीन प्रतिशत ताजा पानी उपलब्ध है और उसमें 0.5 फीसदी पेयजल है।

नायडू ने कहा कि भारत में दुनिया की 18 फीसदी आबादी रहती है लेकिन यहां पर दुनिया के नवीकरणीय जल स्रोतों का केवल चार प्रतिशत है।

उन्होंने कहा, "हम अपने भविष्य और आने वाली पीढ़ियों को तब तक खतरे में डालेंगे जब तक कि हर नागरिक पानी की एक-एक बूंद को बचाने के लिए जल योद्धा नहीं बन जाता। "

नायडू ने कहा कि जन आंदोलन के जरिए जल संरक्षण के प्रयासों को तेज करने की जरुरत है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकल्पों के खत्म होने से पहले हमें स्थायी समाधान खोजना होगा। जल संरक्षण को बढ़ावा देने में सरकारों के प्रयासों में मदद करने के लिए घरेलू स्तर पर और समुदायों, उद्योगों तथा स्थानीय निकायों द्वारा प्रयास किए जाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण