गैर कांग्रेसवाद की तर्ज पर अब गैर भाजपावाद का नारा बुलंद करने की जरुरत : शिवपाल

By भाषा | Published: February 22, 2021 08:01 PM2021-02-22T20:01:50+5:302021-02-22T20:01:50+5:30

Need to raise the slogan of non-BJPism on the lines of non-Congressism: Shivpal | गैर कांग्रेसवाद की तर्ज पर अब गैर भाजपावाद का नारा बुलंद करने की जरुरत : शिवपाल

गैर कांग्रेसवाद की तर्ज पर अब गैर भाजपावाद का नारा बुलंद करने की जरुरत : शिवपाल

लखनऊ, 22 फरवरी वरिष्ठ समाजवादी नेता और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि लोहिया के गैर कांग्रेसवाद की तर्ज पर इस वक्त गैर भाजपावाद का नारा बुलंद करने की जरूरत है।

शिवपाल ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई लोहिया ट्रस्ट की बैठक में सत्तारूढ़ भाजपा पर गणतांत्रिक मूल्यों के हनन का आरोप लगाया।

उन्होंने देश में सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों को एकजुट कर भाजपा का विरोध करने की जरुरत बताते हुए कहा, ‘‘साठ के दशक में लोहिया के गैर-कांग्रेसवाद के नारे के तर्ज पर गैर भाजपावाद का नारा बुलंद करने की आवश्यकता है।’’

बैठक में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा, ‘‘लोहिया के विचारों से ही देश का भला होगा। उनके विचारों के प्रचार-प्रसार से लोक मन में राजनीतिक चेतना जगेगी। खेती-किसानी, बेरोजगारी और आर्थिक विषमता से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी लोहिया के विचारों को जमीन पर उतारने से ही संभव होगा।’’

शिवपाल ने बैठक में कहा कि लखनऊ में जल्द ही लोहिया भवन का निर्माण होगा जहां से लोहिया के प्रगतिशील समाजवादी साहित्य और विचारों का प्रकाशन एवं प्रसारण होगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सामाजिक न्याय और समरसता पर कार्य करने वाले मेधावियों को लोहिया अवार्ड दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Need to raise the slogan of non-BJPism on the lines of non-Congressism: Shivpal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे