लाइव न्यूज़ :

‘महिला’ वाली टिप्पणी को लेकर घिरे राहुल गांधी, महिला आयोग ने नोटिस भेजकर मांगा स्पष्टीकरण

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 10, 2019 11:47 IST

राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी आलोचना की थी। उन्होंने राहुल गांधी को महिला शक्ति से माफी मांगने को कहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे राहुल गांधी ने कहा था कि चौड़ा सीना होने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री पिछले सप्ताह राफेल सौदे पर संसद में चर्चा में शामिल नहीं हुए थे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान के लिए बुधवार को उन पर महिलाओं का "अपमान" करने और "महिला विरोधी" होने का आरोप लगाया। 

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 'महिला' वाली टिप्पणी को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस में राहुल गांधी से अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांगा है। राहुल गांधी ने कहा था कि चौड़ा सीना होने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री पिछले सप्ताह राफेल सौदे पर संसद में चर्चा में शामिल नहीं हुए थे। कांग्रेस नेता ने जयपुर में एक किसान रैली में कहा, ‘‘56 इंच सीने वाले चौकीदार भाग जाते हैं और एक महिला, सीतारमण जी से कहते हैं कि मेरा बचाव करो। मैं अपना बचाव नहीं कर पाऊंगा, मेरा बचाव करो।’’ राहुल गांधी की इस टिप्पणी की आलोचना पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी कर चुके हैं।

महिला आयोग ने नोटिस में क्या लिखा

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हमने राहुल गांधी के कल के दो ट्वीट देखने के बाद स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि उनका बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए हमने नोटिस भेजकर उनसे पूछा है कि आखिर वो इस स्तर तक गिरकर कहना क्या चाहते हैं।

राहुल गांधी ने क्या ट्वीट किया

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट में लिखा, 'आदरणीय मोदी जी, हमारी संस्कृति में महिलाओं का सम्मान घर से शुरू होता है। मर्द बनिए और मेरे सवालों का जवाब दीजिए। क्या जब आपने असली राफेल डील को बाईपास किया तो एयरफोर्स और डिफेंस मिनिस्ट्री ने ऑब्जेक्ट किया था?'

अमित शाह ने की माफी की मांग

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान के लिए बुधवार को उन पर महिलाओं का "अपमान" करने और "महिला विरोधी" होने का आरोप लगाया। 

इससे पहले मोदी ने आगरा में एक रैली में राहुल पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस नेता देश की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर प्रधानमंत्री मोदी के जवाब का वीडियो ट्वीट किया और कहा, ‘‘संसद में रक्षा मंत्री के जबरदस्त भाषण ने विपक्ष को चुप कर दिया है। तथ्यों पर उनका मुकाबला नहीं कर पाने पर वे महिला विरोधी बातें कर रहे हैं।’’

टॅग्स :राहुल गांधीअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण