लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट में एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना की मांग, आज ही हो फ्लोर टेस्ट, हारने के लिए तैयार 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 11:52 IST

सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के पत्र सौंपे, साथ ही अजित पवार के समर्थन वाला पत्र पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र संकट को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। वहीं, महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी ने राज्यपाल कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

महाराष्ट्र संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनावाई जारी है। महाराष्ट्र मामले में तीन जजों की बेंच ने सुनवाई की। इस दौरान एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना ने कोर्ट से महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग हो। एनसीपी और कांग्रेस की ओर से वकील अभिषेक मनु सिंधवी ने कोर्ट से कहा कि जब दोनों पक्ष फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है तो देरी क्यों? 

समाचार एजेंसी के मुताबिक मैं फ्लोर टेस्ट हारने को तैयार हूं लेकिन यह आज ही होना चाहिए। वहीं, शिवसेना की ओर से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ऐसी क्या राष्ट्रीय विपदा आ गयी थी कि सुबह 5 बजे राष्ट्रपति शासन हटा और 8 बजे मुख्यमंत्री की शपथ भी दिलवा दी गई?

वहीं, महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी ने राज्यपाल कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

इससे पहले सोमवार सुबह शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी, राकांपा और कांग्रेस के नेता राज्य में सरकार गठन के लिए अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के पास सदन में बहुमत साबित करने के लिए अपने सभी विधायकों के हस्ताक्षर हैं जिसे वे उच्चतम न्यायालय में सौपेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्रसुप्रीम कोर्टकपिल सिब्बलराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं