लाइव न्यूज़ :

एनसीबी के गवाह गोसावी को पुणे पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 09:39 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 28 अक्टूबर क्रूज़ मादक पदार्थ मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के स्वतंत्र गवाह किरण गोसावी को पुणे पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लिया है। यह मामला 2018 में दर्ज किया गया था।

मुंबई के तट से एक क्रूज़ जहाज पर दो अक्टूबर को एनसीबी की छापेमारी के बाद, मामले में गिरफ्तार किए गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ गोसावी की तस्वीरें तथा वीडियो वायरल हुए थे। वह मामले में फरार थे। कहा जाता है कि गोसावी एक ‘प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर’ है।

मादक पदार्थ मामले में एक अन्य स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया है कि आर्यन को एनसीबी कार्यालय लाए जाने के बाद उन्होंने गोसावी को फोन पर सैम डिसूजा नामक व्यक्ति से 25 करोड़ रुपये की मांग करने और मामला 18 करोड़ रुपये में तय करने के बारे में बात करते हुए सुना था,क्योंकि उन्हें ‘‘आठ करोड़ रुपये समीर वानखेडे (एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक) को देने थे।’’

गोसावी ने सोमवार को सैल के सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वह लखनऊ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे।

पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने 2018 के धोखाधड़ी के एक मामले में गोसावी को ‘‘हिरासत में’’ लिया है।

कहा जाता है कि क्रूज़ जहाज पर हुई छापेमारी के दौरान गोसावी मौजूद थे और बाद में एनसीबी कार्यालय में आर्यन खान के साथ भी देखे गए थे। उनकी आर्यन खान के साथ ली गई ‘सेल्फी’ सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी।

गोसावी इस मामले में एनसीबी के ‘‘स्वतंत्र गवाह’’ हैं। एजेंसी अभी तक मामले में करीब 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुणे पुलिस ने पूर्व में चिन्मय देशमुख द्वारा दायर किए गए धोखाधड़ी के मामले में गोसावी की सहायक शेरबानो कुरैशी को गिरफ्तार किया था। देशमुख ने आरोप लगाया था कि गोसावी ने उसे मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ 3.09 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। यह पैसे कुरैशी के खाते में डाले गए थे। यह मामला फरासखाना थाने में दर्ज किया गया था।

इससे पहले, गोसावी को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब