लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला कोरोना वायरस से संक्रमित, कुछ दिन पहले ही लिया था वैक्सीन का पहला डोज

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:11 IST

फारूक अब्दुल्ला मार्च के पहले हफ्ते में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। हालांकि, अब वे संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफारूक अब्दुल्ला कोरोना वायरस से संक्रमित, पूरा परिवार हुआ क्वारंटीनफारूक अब्दुल्ला ने 2 मार्च को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थीजम्मू-कश्मीर में अब तक 1 लाख 30 हजार 228 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) अध्यक्ष एवं श्रीनगर से लोकसभा सदस्य फारूक अब्दुल्लाकोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद पूरा परिवार क्वारंटीन हो गया है।

उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को यह जानकारी दी और हाल में अपने पिता के संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की।

पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें बीमारी के कुछ लक्षण हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जांच होने तक मैं और परिवार के अन्य सदस्य स्वयं को पृथक-वास में रख रहे हैं। मैं पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए हर व्यक्ति से सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील करता हूं।''

फारूक अब्दुल्ला ने 2 मार्च को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। उमर अब्दुल्ला ने इसकी भी जानकारी ट्वीट कर तब दी थी।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार शाम तक यहां कोरोना वायरस के 235 नए मामले सामने आए। यहां अब कुल कोरोना मामलों की संख्या एक लाख 30 हजार 228 हो गई है। कोरोना से 1989 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसफारूक अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

भारत'20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था': जम्मू में शादी में फायरिंग का सनसनीखेज बयान, जानिए हमलावर के बारे में

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

क्रिकेटRanji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल, कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया