लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, एक अन्य ग्रामीण घायल

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:01 IST

Open in App

रायपुर, 14 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों के हमले में एक अन्य ग्रामीण घायल हुआ है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंडेम गांव में नक्सलियों ने ग्रामीण दर्रे नवीन की हत्या कर दी है। नक्सलियों के हमले में एक अन्य ग्रामीण घायल हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात हथियारबंद नक्सलियों का समूह कोंडेम गांव पहुंचा और धारदार हथियार से नवीन की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने इस दौरान एक अन्य ग्रामीण पर भी धारदार हथियार से हमला किया, लेकिन वह वहां भागने में कामयाब रहा।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने नवीन का शव बरामद कर लिया। घायल ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने हाल ही में एक मुठभेड़ की हताशा में ग्रामीण की हत्या की है। बीते दिनों सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था। वहीं एक अन्य नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील