लाइव न्यूज़ :

Nawab Malik Arrested: नवाब मलिक ने ईडी की कार्रवाई पर कहा, हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2022 16:36 IST

Nawab Malik Arrested: मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देमलिक सुबह करीब आठ बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे।धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मलिक का बयान दर्ज किया।मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल जांच के लिए ले गए।

Nawab Malik Arrested: दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद राकांपा नेता और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, "गिरफ्तार हो गए हैं, लेकिन डरेंगे नहीं। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।" राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मलिक सुबह करीब आठ बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे।

लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' सूत्रों ने बताया कि इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल जांच के लिए ले गए। अधिकारियों ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मलिक का बयान दर्ज किया।

मलिक (62) को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी के दफ्तर में सुबह आठ बजे से करीब पांच घंटे तक पूछताछ किये जाने के बाद हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उनका बयान धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। राकांपा ने कहा है कि ईडी मलिक को सुबह करीब छह बजे उनके आवास से ले गई थी। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयनवाब मलिकमुंबईशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए