लाइव न्यूज़ :

नौसेना प्रमुख में जताई चिंता, कहा- नेवी का बजट घटने से भविष्य की योजना और क्षमता विकास हो रहा है प्रभावित

By भाषा | Updated: August 27, 2019 06:29 IST

नौसेना प्रमुख ने रक्षा कूटनीति कोष स्थापित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह से हमें 2024 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहे देश को आश्वस्त करने में मुश्किल हो रही है और समुद्री मोर्चे पर प्रोत्साहन की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देनौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने देश के समक्ष समुद्री चुनौतियों का उल्लेख करते हुए सोमवार को कहा कि नौसेना को अपनी क्षमता निर्माण के लिए एक सुनिश्चित बजटीय समर्थन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 2012-13 में रक्षा बजट में नौसेना का आवंटन 18 प्रतिशत था, जो अब घटकर 13 प्रतिशत हो गया है।

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने देश के समक्ष समुद्री चुनौतियों का उल्लेख करते हुए सोमवार को कहा कि नौसेना को अपनी क्षमता निर्माण के लिए एक सुनिश्चित बजटीय समर्थन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 2012-13 में रक्षा बजट में नौसेना का आवंटन 18 प्रतिशत था, जो अब घटकर 13 प्रतिशत हो गया है। इससे भविष्य की योजना और क्षमता विकास प्रभावित हो रहा है।

नौसेना प्रमुख ने रक्षा कूटनीति कोष स्थापित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह से हमें 2024 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहे देश को आश्वस्त करने में मुश्किल हो रही है और समुद्री मोर्चे पर प्रोत्साहन की जरूरत है।

हिंद महासागर-बदलता आयाम-भारत के लिए समुद्री सुरक्षा से जुड़े विषय पर एडमिरल सिंह ने अपनी राय व्यक्त की। पूर्व सेना प्रमुख दिवंगत जनरल बी सी जोशी की याद में व्याख्यान का आयोजन किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘नौसेना की चुनौतियों में क्षमता निर्माण के लिए एक दीर्घकालिक बजटीय समर्थन की जरूरत शामिल है। यदि आप एक जहाज का निर्माण करना चाहते हैं, तो इसमें कुछ साल लगेंगे और इसके लिए हमें बजटीय सहायता का आश्वासन दिया जाना चाहिए।

पत्रकारों के साथ एक संक्षिप्त बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी परियोजना को कम आवंटन के कारण रोका गया, इस पर उन्होंने कहा, बजटीय आबंटन की वजह से हमें अपनी खरीद योजना में थोड़ा सुधार करना पड़ा है। हां, इसने हमें कुछ हद तक सीमित कर दिया है।

टॅग्स :नेवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतINS Mahe: भारतीय नौसेना की ताकत डबल, नया युद्धपोत INS माहे पनडुब्बी शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ