लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे की गंगा किनारे हुई सगाई, कांग्रेस नेता ने बहू के साथ तस्वीरें की शेयर

By अंजली चौहान | Updated: June 28, 2023 17:27 IST

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी होने वाली बहू का परिचय सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण की सगाई हो गई है गंगा किनारे परिवार के साथ करण ने की सगाई बहू इनायत रंधावा का कांग्रेस नेता ने परिचय कराया

कांग्रेस नेता और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार में नया सदस्य जुड़ गया है। कांग्रेस नेता ने खुद इसकी जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है।

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण की गंगा किनारे सगाई हुई इसकी सगाई समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए कांग्रेस नेता ने अपनी होने वाली बहू का परिचय दिया। 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पूर्व क्रिकेटर ने तस्वीरें साझा की। उन्होंने अपनी होने वाली बहू इनायत रंधावा के साथ अपने बेटे करण सिद्धू, बेटी राबिया सिद्धू और पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की तस्वीरें साझा कीं।

गौरतलब है कि सगाई समारोह गंगा नदी के किनारे पर हुआ। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा जो इस प्रकार है, "“बेटा अपनी प्यारी माँ की इच्छा का सम्मान करता है। इस शुभ दुर्गा-अष्टमी के दिन मां गंगा की गोद में, एक नई शुरुआत, हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा से परिचय। उन्होंने वादों का आदान-प्रदान किया।"

इस शुभ अवसर पर पूरा सिद्धू परिवार मौजूद रहा। तस्वीर में देखा जा सकता है कि नवजोत सिंह सिद्धू उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू, बेटी राबिया सिद्धू, बेटा करण सिद्धू को देखा जा सकता है साथ ही उनकी बहू इनायत रंधावा भी नजर आ रही हैं। 

सिद्धू के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैन्स ने उन्हें बधाई भी दी। एक यूजर ने कमेंट किया, “सिद्धू परिवार को बधाई।” “परिवार में सभी को बधाई,” दूसरे ने लिखा। तीसरे ने कहा, “भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें और श्रीमती सिद्धू जल्द ही ठीक हो जाएं।”

जानकारी के अनुसार, मई में सिद्धू और उनका पूरा परिवार ऋषिकेश की यात्रा पर था। इस दौरान उन्होंने तस्वीरें साझा कर कैप्शन भी लिखा था।

उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मेरी पत्नी की अभिलाषा पूरी हुई...ऋषिकेश में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर पवित्र गंगा में डुबकी। तस्वीरों में सिद्धू अपने परिवार के साथ गंगा में डुबकी लगाते दिख रहे हैं।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को हाल ही में स्टेज 2 आक्रामक कैंसर का पता चला था, जिसके बारे में उन्होंने 22 मार्च को ट्विटर पर खुलासा किया था। उन्होंने पति के नाम के भावनात्मक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा था।

दरअसल, कांग्रेस नेता 34 साल पहले की एक रोड-रेज घटना को लेकर जेल की सजा काट रहे थे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के एक साल से भी कम समय में 1 अप्रैल को सिद्धू को पटियाला सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र