लाइव न्यूज़ :

पंजाबः एक ट्रॉली रेत की कीमत जो एक माह पहले 4000 थी, वह बढ़कर 9000 रुपये हो गई, सिद्धू ने आप सरकार पर निशाना साधा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 9, 2022 15:23 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैग कर ट्वीट किया, ‘‘ अवैध खनन बेरोक टोक चल रहे हैं। सरकार क्या कर रही है? अरविंद केजरीवाल जी, रेत से 20 हजार करोड़ रुपये कहा हैं?’’

Open in App
ठळक मुद्देआरोप लगाया कि पंजाब में अवैध रेत खनन बेरोकटोक जारी है।गगनदीप सिंह को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बिना किसी कारण के गोली मार दी थी।अमृतसर पूर्व सीट से हारने वाले सिद्धू ने एक वीडियो क्लिप भी साझा किया।

चंडीगढ़ः कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान सरकार को पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और रेत की कीमतों को नियंत्रित करने में "विफल" होने पर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अवैध रेत खनन बेरोकटोक जारी है।

कुछ दिनों पहले तरनतारन गांव में कथित रूप से गोली मार दी गई एक पीड़िता का स्वास्थ्य जानने के लिए अमृतसर के गुरु राम दास अस्पताल गए सिद्धू ने दावा किया कि जब से आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार आई है। कानून तोड़ने और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि गत एक महीने में रेत की कीमत दोगुनी हो गई है जिससे निर्माण सामग्री आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। सिद्धू ने कहा, ‘‘... एक ट्रॉली रेत की कीमत जो एक महीने पहले चार हजार रुपये थी वह बढ़कर नौ हजार रुपये हो गई है और यह आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है।

गगनदीप सिंह को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बिना किसी कारण के गोली मार दी थी। सिद्धू ने कहा कि राज्य में हर दिन बिना वजह दो से तीन हत्याएं हो रही हैं। खेमकरण के रहने वाले गगनदीप सिंह को मेजर सिंह और उनके दो बेटों गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने रविवार शाम उस वक्त गोली मार दी, जब वह मैदान पर वॉलीबॉल खेल रहे थे। पुलिस के अनुसार मेजर सिंह कुछ युवकों को उनके घर के पास स्थित मैदान में खेलने के लिए रोक रहा था।

इसलिए निर्माण कार्य रुक गए हैं।’’ पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैग कर ट्वीट किया, ‘‘ अवैध खनन बेरोक टोक चल रहे हैं। सरकार क्या कर रही है? अरविंद केजरीवाल जी, रेत से 20 हजार करोड़ रुपये कहा हैं?’’

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में अमृतसर पूर्व सीट से हारने वाले सिद्धू ने एक वीडियो क्लिप भी साझा किया जिसमें रेत का कथित तौर पर अवैध खनन दिख रहा है। सिद्धू दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पिछले साल लगाए गए आरोप का संदर्भ दे रहे थे।

केजरीवाल ने दावा किया था कि अनुमानत: 20 हजार करोड़ रुपये का अवैध रेत खनन तत्कालीन कांग्रेस शासित पंजाब में हो रहा है। केजरीवाल ने यह भी कहा था कि पंजाब की सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी अवैध रेत खनन को रोकेगी और ‘‘ये रुपये महिलाओं को दिए जाएंगे।’’ उन्होंने यह बात महिलाओं को एक हजार रुपये महीना देने के चुनावी वादे का संदर्भ देते हुए कही थी।

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyनवजोत सिंह सिद्धूभगवंत मानचंडीगढ़अरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना