लाइव न्यूज़ :

तीसरी बार नवजोत सिंह सिद्धू ने मांगी अनुमति, कहा-जवाब नहीं मिला तो वह 'अन्य श्रद्धालुओं की तरह' पाकिस्तान जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2019 18:59 IST

सिद्धू ने विदेश मंत्रालय से शिरकत पर किसी प्रतिबंध के मद्देनजर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। सिद्धू के अनुसार यह उनका तीसरा पत्र है और उन्होंने कहा हैकि यदि उन्हें इसका जवाब नहीं मिला तो वह 'अन्य श्रद्धालुओं की तरह' सीमा पार तीर्थ के लिए चले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवह उस गलियारे से नहीं जाएंगे जिससे श्रद्धालुओं को बिना वीजा के जाने की अनुमति मिलती है।मैं साफ तौर पर कहता हूँ कि यदि सरकार को कोई आपत्ति है और वह अनुमति नहीं देती तो मैं कानून का पालन करते हुए नहीं जाऊंगा।

पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान में करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शिरकत को लेकर गुरुवार को विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा।

सिद्धू ने विदेश मंत्रालय से शिरकत पर किसी प्रतिबंध के मद्देनजर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। सिद्धू के अनुसार यह उनका तीसरा पत्र है और उन्होंने कहा हैकि यदि उन्हें इसका जवाब नहीं मिला तो वह 'अन्य श्रद्धालुओं की तरह' सीमा पार तीर्थ के लिए चले जाएंगे।

इससे उनका मतलब था कि वह उस गलियारे से नहीं जाएंगे जिससे श्रद्धालुओं को बिना वीजा के जाने की अनुमति मिलती है। सिद्धू ने लिखा, “मैं साफ तौर पर कहता हूँ कि यदि सरकार को कोई आपत्ति है और वह अनुमति नहीं देती तो मैं कानून का पालन करते हुए नहीं जाऊंगा।

लेकिन यदि आप मेरे तीसरे पत्र का जवाब नहीं देते तो मैं लाखों सिख श्रद्धालुओं की तरह वीजा के लिए योग्य पाए जाने पर पाकिस्तान जाऊंगा।” नौ नवंबर को गलियारे के उद्घाटन में सम्मिलित होने की अनुमति मांगने के लिए सिद्धू द्वारा विदेश मंत्री जयशंकर को लिखा गया यह तीसरा पत्र है। उन्होंने पत्रों का जवाब नहीं मिलने पर क्षोभ भी जताया।

उन्होंने लिखा, “बार-बार याद दिलाने के बावजूद आपने इस पर प्रतियुत्तर नहीं दिया कि सरकार ने मुझे गुरुद्वारा दरबार साहिब के उद्घाटन में सम्मिलित होने के लिए पाकिस्तान जाने की इजाजत दी है या नहीं। जवाब मिलने में विलंब मेरी भविष्य की कार्ययोजना को बाधित करता है।”

बुधवार को लिखे गए अपने दूसरे पत्र में सिद्धू ने कहा था कि पाकिस्तान सरकार ने उन्हें करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में आने का न्योता दिया था। इससे पहले सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखा था जिसे उन्होंने आवश्यक कार्यवाही के लिए मुख्य सचिव को भेज दिया था। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरनवजोत सिंह सिद्धूपाकिस्तानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसपंजाबअमरिंदर सिंहजयशंकरइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए