भारत व इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने अभ्यास शुरू किया

By भाषा | Published: September 20, 2021 10:09 PM2021-09-20T22:09:57+5:302021-09-20T22:09:57+5:30

navies of india and indonesia started exercise | भारत व इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने अभ्यास शुरू किया

भारत व इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने अभ्यास शुरू किया

नयी दिल्ली, 20 सितंबर भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने सोमवार को सुन्दा जलडमरूमध्य में तीन दिवसीय व्यापक युद्ध अभ्यास शुरू किया।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना ने 'समुद्र शक्ति' सैन्य अभ्यास के तीसरे संस्करण के लिए अपने दो प्रमुख युद्धपोतों शिवालिक और कदमत को तैनात किया है। दोनों पोत शनिवार को जकार्ता पहुंचे। सुन्दा जलडमरूमध्य इंडोनेशिया के जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच स्थित है।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि इस अभ्यास का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनान, दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री अभियानों में आपसी समझ और अंतर-संचालन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, "यह अभ्यास सर्वोत्तम चलनों को साझा करने तथा समुद्री सुरक्षा अभियानों की सामान्य समझ विकसित करने के लिए एक उपयुक्त मंच भी मुहैया करेगा।"

भारतीय नौसेना का लंबी दूरी का समुद्री टोही विमान पी8आई भी इस अभ्यास में भाग ले रहा है। भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ तहत के तहत 2018 में समुद्र शक्ति सैन्य अभ्यास की कल्पना द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास के रूप में की गयी थी।

प्रवक्ता ने कहा कि मौजूदा नीतियों के तहत समुद्र शक्ति अभ्यास के तीसरा संस्करण का आयोजन कोविड के मद्देनजर सुरक्षित वातावरण में किया जा रहा है और इसमें दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत बनाने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मित्रता के बंधन को प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: navies of india and indonesia started exercise

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे