लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई पुलिस ने बांहों पर बने टैटू से की मृतक की पहचान, हत्यारोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:06 IST

Open in App

नवी मुंबई पुलिस ने बांहों पर बने टैटू से 70 वर्षीय महिला के शव की पहचान की, जिसके चेहरे को हत्यारे ने हत्या के बाद कुचलकर बिगाड़ दिया था। साथ ही पुलिस ने फुटपाथ पर रहने वाले 26 वर्षीय आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में आरोपी ने मुंबई की गोवंडी की निवासी महिला की वाशी ब्रिज के पास बलात्कार का विरोध करने पर हत्या कर दी थी। आरोपी ने उसका गला काटकर सिर को पत्थर से कुचल दिया था। महिला का बेहद क्षत-विक्षत शव एक बोरे में मिला था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस के लिये मृतक और हत्यारे की पहचान करना बहुत मुश्किल था। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''नवी मुंबई पुलिस ने गुमशुदगी के मामलों की पड़ताल की तो पता चला कि ठाणे के अंतर्गत ऐसे कम से कम 150 मामले सामने आए हैं। गोवंडी की एक लापता महिला के विवरण में बताया गया था शरीर पर दो टैटू थे। ऐसे में जब शव का उस विवरण से मिलान किया गया महिला की पहचान हो गई।''अधिकारी ने कहा कि पुलिस को पता चला कि महिला को 29 जुलाई को वाशी में इनऑर्बिट मॉल सिग्नल के पास देखा गया था, जहां एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचा था। अधिकारी ने कहा कि एक ऑटोरिक्शा चालक ने आरोपी की पहचान की। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिये आगे से अपने बाल छोटे करा लिये थे। वाशी थाने के निरीक्षक प्रकाश टोडरमल ने कहा, ''आरोपी की पहचान कनिफनाथ कांबले के रूप में हुई। वह बुजुर्ग महिला को खाना देने का वादा करके उसे इनऑर्बिट मॉल के पुल के पास ले गया और उससे बलात्कार करने की कोशिश की। हालांकि, जब महिला ने विरोध किया, तो कांबले ने टूटे कांच के टुकड़े से उसका गला काट दिया। उसने चेहरे और सिर पर एक बड़े पत्थर से वार किया और मरने के बाद शव को एक बोरे में भरकर भाग गया।'' पुलिस ने कहा कि आरोपी को 22 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, ''महिला की बाहों पर बने दो टैटू ने पीड़िता की पहचान करने और और आरोपी तक पहुंचने में पुलिस की मदद की।'' अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMaharashtra: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस को बताई आत्महत्या की कहानी

क्राइम अलर्टMumbai: नाबालिग छात्रों के साथ इस्टाग्राम पर गंदी बातें, वीडियो कॉल पर की अश्लील हरकतें; नवी मुंबई में लेडी टीचर की करतूत

क्राइम अलर्टशादीशुदा से एकतरफा प्यार, प्रपोजल ठुकराने पर शौहर की हत्या..., सिरफिरे आशिक ने रचा खूनी खेल

क्राइम अलर्टNavi Mumbai: 17 वर्षीय नाबालिग पर लगा 12 वर्षीय बच्ची की हत्या का आरोप, हिरासत में आरोपी

भारतPM Modi Visit Maharashtra: आज पीएम मोदी का मुंबई दौरा, इन रास्तों पर नौ एंट्री, चेक करें ट्रैफिक एडवाइजरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?