लाइव न्यूज़ :

नवीन पटनायक ने बैजयंत पांडा को किया गया सस्पेंड, ट्वीट करके लगाया- षडयंत्र का आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 25, 2018 12:43 IST

बीजू जनता दल से सांसद बैजयंत पांडा को सस्पेंड कर दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है।

Open in App

बीजू जनता दल के प्रमुख और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने बुधवार (24 जनवरी) की शाम को पार्टी के सांसद बैजयंत पांडा को सस्पेंड कर दिया। पटनाटक ने पांडा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप के चलते सस्पेंड किया है। पांडा पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 

पार्टी से निकाले जाने के बाद पांडा ने ट्वीट करके अपनी बात रखी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप को भी झूठा और निराधार करार दिया है। उन्होंने लिखा, 'इस खबर से मैं हैरान हूं। मुझे दुख है कि पटनायक मेरे खिलाफ एक आईएएस ऑफिसर का चलाया षडयंत्र नहीं देख सके, जो इस वक्त पार्टी चला रहा है।

 मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं, मैं अपने खिलाफ लगाए गए  आरोपों को पूरी तरह खारिज करता हूं, वे पूरी तरह फर्जी हैं। मैं आगे की कार्रवाई से पहले भगवान जगन्नाथ के  मार्गदर्शन की प्रार्थना करता हूं। वहीं, हाल ही में सोशल मीडिया पर पांडा और पटनायक की आपसी विवाद को सभी ने देखा था ,जिसके बाद अब अचानक से उनको सस्पेंड करने के कारण संशय बन गया है।

बीजेपी के करीबी होने की है बात

कहा जा रहा है कि बीजेपी  के बैजयंत जय पांडा करीबी हैं। पांडा की बीजेपी से नजदीकियों के कारण ही पटनायक ने ये कदम उठाया है। वहीं, जिस आरोप से पांडा को सस्पेंड किया गया है उसकी जांच करने के लिए नवीन पटनायक द्वारा नियुक्त की गईं कटक जिले की ऑब्जर्वर ऊषा देवी ने बुधवार को ही अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद ये फैसला सामने आया है।

टॅग्स :नवीन पटनायकइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल