लाइव न्यूज़ :

प्रकृति ने झारखंड को इतना सौंदर्य दिया है कि विदेशों में फिल्म शूटिंग की आवश्यकता नहीं-राज्यपाल

By भाषा | Updated: November 1, 2021 01:35 IST

Open in App

रांची, 31 अक्टूबर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को यहां कहा कि झारखंड में फिल्मों के निर्माण के अनुकूल वातावरण है और प्रकृति ने इस प्रदेश को इतना सौंदर्य प्रदान किया है कि किसी को विदेशों में जाकर शूटिंग करने की आवश्यकता महसूस नहीं होगी।

राज्यपाल ने ‘झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2021’ का उद्घाटन करते हुए यह उद्गार व्यक्त किये।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘ फिल्मों के लिए यहाँ बिल्कुल अनुकूल वातावरण है। मैं तो कहूँगा कि प्रकृति ने इस प्रदेश को इतना कुछ दिया है कि आप लोगों को विदेशों में जाकर शूटिंग करने की आवश्यकता महसूस ही नहीं होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री के रूप में मुझे कई देशों में फिल्म महोत्सव में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। झारखंड राज्य में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन होना गौरव का विषय है।’’

उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि आज इस कार्यक्रम में गुलशन ग्रोवर एवं पूनम ढिल्लों समेत कई कलाकारों ने भाग लिया।

राज्यपाल ने कहा कि फिल्मों के स्वरूप में अभी पूर्व की अपेक्षा काफी परिवर्तन आया है। फिल्मों में संगीत की शैली में भी बदलाव देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया कि झारखंड में वर्ष 2016 में झारखंड फिल्म नीति के लागू होने के बाद वर्ष 2018 से झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन प्रारंभ हुआ जिसमें पहली बार चार देशों ने हिस्सा लिया। फिर वर्ष 2019 में 12 देशों ने भाग लिया और 2020 के कोरोना काल में 52 देशों से 657 फिल्में फिल्म महोत्सव में आयीं। वर्ष 2020 में ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया और पिछले वर्ष भी 150 से अधिक फिल्में दिखाई गईं। यह झारखंड के लिए बहुत ही गौरव का विषय है।’’

बैस ने कहा कि इस वर्ष 24 देशों से इस महोत्सव में 152 फ़िल्में आई हैं। इस तरह के आयोजन से झारखंड में पर्यटन को सिर्फ बढ़ावा ही नहीं मिलता है बल्कि फिल्म शूटिंग की गतिविधियों से झारखंड के कलाकारों को रोजगार का भी अवसर प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि झारखंड राज्य प्राकृतिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यन्त समृद्ध है। प्रकृति ने इसे बहुत ही सौंदर्य व खूबसूरती प्रदान की है। यहाँ की कला एवं संस्कृति भी अत्यन्त समृद्ध है।’’

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि फिल्म निर्माण हेतु आप सब लोग इन बिन्दुओं पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देते होंगे। आप सबको इस प्रदेश का पूर्णतः अवलोकन कर इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘जहाँ कहीं भी इस दिशा में आपको असुविधा महसूस हो तो मुझे अवगत कराएं, मैं उसके निदान हेतु हमेशा तत्पर रहूँगा।’’

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के युवा अत्यंत मेधावी हैं। फिल्म व अभिनय के प्रति भी उनकी काफी रुचि है। ऐसे में यहाँ शूटिंग होने से उन्हें भी अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब