लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे से मुलाकात की, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: January 19, 2020 06:25 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका का दौरा करने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति थे। राजपक्षे ने पदभार संभालने के बाद अपने पहले विदेश दौरे के लिये भारत को चुना था।

Open in App
ठळक मुद्दे डोभाल ने वादा किया कि भारत उसे पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता देगा।राजपक्षे के पद संभालने के बाद डोभाल कोलंबो का दौरा करने वाले दूसरे उच्च पदस्थ अधिकारी हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात की और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, खुफिया सूचनाओं को साझा करने व नौवहन सुरक्षा समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के साथ भारत की तरफ से इस द्वीपीय राष्ट्र को पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता का वादा किया। डोभाल शनिवार को आधिकारिक दौरे पर कोलंबो पहुंचे और इस दौरान वह कुछ विदेशी राजनयिकों के साथ भी मुलाकात करेंगे और परस्पर हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

राजपक्षे ने एक ट्वीट में कहा, “भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से आज बेहद सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा, खुफिया सूचनाओं की साझेदारी, नौवहन सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने जैसे कुछ प्रमुख बिंदुओं पर इस दौरान चर्चा हुई।”

राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि श्रीलंका अपने सुरक्षा बलों के लिये उपकरण खरीद सके इसके लिये डोभाल ने वादा किया कि भारत उसे पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता देगा। पिछले साल नवंबर में राजपक्षे के पद संभालने के बाद डोभाल कोलंबो का दौरा करने वाले दूसरे उच्च पदस्थ अधिकारी हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका का दौरा करने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति थे। राजपक्षे ने पदभार संभालने के बाद अपने पहले विदेश दौरे के लिये भारत को चुना था।

टॅग्स :श्रीलंकाअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप