लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः बारामूला जिले के चार ठिकानों पर NIA की छापेमारी, पुलिस और CRPF भी मौजूद

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 28, 2019 09:30 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेरर फंडिंग को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी उत्तरी कश्मीर में छापेमारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे बारामूला जिले के चार ठिकानों पर रविवार सुबह से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की छापेमारी जारी है।एनआईए के साथ बड़ी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं।

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के चार ठिकानों पर रविवार सुबह से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की छापेमारी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई टेरर फंडिंग को लेकर की जा रही है। एनआईए के साथ बड़ी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि यह छापेमारी अलगाववादी नेता सज्जाद लोन के करीबी व्यापारी आसिफ लोन, तनवीर अहमद, तारिक अहमद और बिलाल भट के घर पर हो रही है। इससे पहले 24 जुलाई को भी एनआईए ने कश्मीर के चार ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिए जाने के साल 2018 के एक मामले में की गई थी।

24 जुलाई को भी हुई थी छापेमारी

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया था कि श्रीनगर के राजबाग इलाके में बख्तियार मुजीव मुल्लाह के परिसरों तथा बडगाम में जहूर अहमद शेख, बशीर अहमद शेख तथा मोहम्मद अफजल मीर के घरों पर छापेमारी की गयी। उन्होंने बताया कि छापेमारी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का सहयोग सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया।

उन्होंने बताया कि एजेंसी को छापेमारी में जो सामग्री मिली उसमें आतंकवादियों के फोटो समेत ‘‘उकसाने वाले दस्तावेज’’, पांच मोबाइल फोन, एक लैपटाप, एक हार्ड डिस्क, मैमोरी, सिम कार्ड तथा कुछ पेनड्राइव भी मिली हैं। प्रवक्ता ने बताया कि जिन लोगों पर छापेमारी की गयी है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

कुलगाम पुलिस थाने में कथित आतंकी मुनीद हामिद भट के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद एजेंसी ने उसका संज्ञान लेते हुए पिछले साल ‘गैर कानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया था। यह छापेमारी इसी मामले के संबंध में की गयी थी।

पाटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है