लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, एनआईए की अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2021 10:34 IST

Open in App

टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है. एनआईए ने बड़े स्तर पर एक आतंकी फंडिंग मामले में ये छापेमार कार्रवाई शुरू की है. एनआईए जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़, रामबन, अनंतनाग, बडगाम, राजौरी, और शोपियां सहित विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है. मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के सदस्य गुल मोहम्मद वार के खिलाफ एनआईए छापेमारी कर रह रही है. मोहम्मद वार के आवास और उसके अलग-अलग ठिकानों पर ये छापेमारी हो रही है. 

एनआईए जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ इतने बड़े स्तर पर छापेमारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनआईए ने जमात-ए-इस्लामी संगठन के सदस्यों के घर पर भी छापेमार कार्रवाई की है. बता दें कि साल 2019 में केंद्र सरकार ने जमात-ए-इस्लामी संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, फल्ह-ई-आम ट्रस्ट से जुड़े सदस्य जो श्रीनगर के नौगाम में रहते हैं, के घरों पर भी छापेमारी जारी है.

गौरतलब है कि बीते जुलाई महीने में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने कश्मीर के विभिन्न इलाकों में छापेमार कार्रवाई की थी. इस दौरान एनआईए की एक टीम ने दक्षिण कश्मीर के अंतनाग में दो स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. वहीं इससे पहले एनआईए ने बीते रविवार छापेमारी के दौरान पांच लोगों से पूछताछ भी की थी. 

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया