लाइव न्यूज़ :

National Herald Case: ढाई घंटे की पूछताछ के बाद ED कार्यालय से बाहर आईं सोनिया गांधी, कुछ देर बाद फिर होंगे सवाल-जवाब

By भाषा | Updated: July 26, 2022 15:28 IST

अधिकारियों ने बताया कि सोनिया गांधी केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय से दोपहर करीब दो बजे निकलीं और लगभग साढ़े तीन बजे उनके फिर कार्यालय आने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी से पहली बार 21 जुलाई को मामले में दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थीसोनिया गांधी को ईडी ने दोबारा समन भेज आज कार्यालय में पेश होने को कहा थासोनिया गांधी ने पिछली बार एजेंसी के 28 सवालों के जवाब दिए थे

नयी दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को समाचार पत्र ‘नेशनल हेरल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन मामले में लगभग ढाई घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय से बाहर निकलीं। दोपहर का भोजन करने के बाद वह फिर कार्यालय जाएंगी।

अधिकारियों ने बताया कि सोनिया गांधी केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय से दोपहर करीब दो बजे निकलीं और लगभग साढ़े तीन बजे उनके फिर कार्यालय आने की उम्मीद है। सोनिया ‘जेड प्लस’ सुरक्षा घेरे में अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ पूर्वाह्न करीब 11 बजे मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर विद्युत लेन में स्थित संघीय एजेंसी के कार्यालय पहुंची थीं। प्रियंका ईडी के कार्यालय में ही रुकी रहीं, वहीं राहुल तुरंत वहां से निकल गए।

अधिकारियों ने बताया कि प्रियंका ईडी कार्यालय के एक अन्य कमरे में रुकी हुई थीं, ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी मां से मिल सकें और उन्हें दवाएं या चिकित्सा सहायता मुहैया करा सकें। ऐसा माना जा रहा है कि समन के सत्यापन, उपस्थिति पत्र पर हस्ताक्षर करने सहित शुरुआती औपचारिकताओं पूरी करने के बाद सोनिया से पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे पूछताछ शुरू की गई।

75 वर्षीय सोनिया गांधी से पहली बार 21 जुलाई को मामले में दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी। रायबरेली से लोकसभा सांसद ने तब एजेंसी के 28 सवालों के जवाब दिए थे। प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस द्वारा प्रवर्तित अखबार ‘नेशनल हेरल्ड’ का मालिकाना हक रखने वाली ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रहा है। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीनेशनल हेराल्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप