लाइव न्यूज़ :

National Digital Library: 5 करोड़ किताबें और स्टडी मटेरियल समाए ज्ञान का पिटारा

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 30, 2021 17:28 IST

रिसर्च स्कॉलर्स के लिए भी इस लाइब्रेरी में पर्याप्त सामग्री मौजूद हैं. मौजूदा समय में नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी में करीब 4 करोड़ 60 लाख किताबों के साथ अन्य स्टडी मटेरियल उपलब्ध हैं.

Open in App
ठळक मुद्देIIT Kharagpur ने तैयार की नेशनल डिजिटल लाइब्रेरीनेशनल डिजिटल लाइब्रेरी 4.6 करोड़ किताबें के अलावा स्टडी मटेरियल उपलब्ध

कोरोना वायरस महामारी के दौर में स्टूडेंट्स की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है. ऐसे में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपने छात्रों को नोट्स उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तो कर ही रहे हैं लेकिन इसके अलावा भी अगर कुछ पढ़ना हो तो नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी (National Digital Library) पर जाया जा सकता हैं. 

यहां स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा से जुड़ी सारी अध्ययन सामग्री और किताबें उपलब्ध है. इतना ही नहीं यदि JEE, NEET, सिविल सर्विसेस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी अध्ययन सामग्री और नोट्स भी इस प्लेटफार्म पर आसानी से उपलब्ध हैं.

IIT Kharagpur ने तैयार की नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी

घर बैठे छात्रों को आनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) को नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी को संवारने का जिम्मा दिया था. जिसके बाद आईआईटी खड़गपुर ने अब तक करीब 5 करोड़ किताबें, स्टडी मटेरियल और नॉलेज गेम्स इस डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध कराए हैं. 

नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी 4.6 करोड़ किताबें उपलब्ध

नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़े आईआईटी खड़गपुर के प्रो. पार्थ पी. चक्रवर्ती के मुताबिक नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी देश की एक बड़ी बौद्धिक संपदा बन चुकी है, इसमें ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़े स्टडी मटेरियल्स सभी भारतीय भाषाओं के साथ दुनिया की अन्य भाषाओं में भी आसानी से उपलब्ध है. रिसर्च स्कॉलर्स के लिए भी इस लाइब्रेरी में पर्याप्त सामग्री मौजूद हैं. मौजूदा समय में नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी में करीब 4 करोड़ 60 लाख किताबें उपलब्ध हैं.

कोरोना से जुड़े दुनिया भर की रिसर्च भी उपलब्ध

कोरोना पर शोध कर रहे लोगों की मदद के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी पर दुनिया भर में कोरोना को लेकर अब तक किए गए सभी शोध की जानकारी उपलब्ध कराई गई है. कोरोना को लेकर अलग-अलग देशों में प्रकाशित शोध पत्र भी साझा किए गए हैं.

टॅग्स :शिक्षा मंत्रालयएजुकेशनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?