लाइव न्यूज़ :

National Dengue Day: लॉकडाउन के बीच सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से की डेंगू से सुरक्षित रहने की अपील

By भाषा | Updated: May 16, 2020 15:31 IST

कोविड-19 (COVID-19) वैश्विक महामारी के बीच राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से खुद को डेंगू से सुरक्षित रखने के लिए एहतियाती कदमों का पालन करने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश में डेंगू के मामलों में अचानक वृद्धि के बाद पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने त्र लिखकर बीमारी के प्रकोप की आशंका को लेकर आगाह किया था।बनर्जी ने अपने अधिकारियों को कोरोना वायरस प्रकोप के बीच डेंगू से निपटने के प्रयासों को नहीं भूलने को लेकर चेताया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 (COVID-19) वैश्विक महामारी के बीच लोगों से खुद को डेंगू से सुरक्षित रखने के लिए एहतियाती कदमों का पालन करने की शनिवार को अपील की। स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभालने वाली बनर्जी ने संकट के इस समय में डेंगू से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर मैं उन स्वाथ्यकर्मियों की प्रशंसा करना चाहती हूं जो कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच डेंगू से लड़ने में अथक मेहनत कर रहे हैं। डेंगू से बचाव के लिए प्रभावी सामुदायिक लड़ाई जरूरी है और मैं सभी से खुद को सुरक्षित रखने और एहतियाती उपायों का पालन करने की अपील करती हूं।” 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में डेंगू के मामलों में अचानक वृद्धि के बाद पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र लिखकर बीमारी के प्रकोप की आशंका को लेकर आगाह किया था। बनर्जी ने अपने अधिकारियों को कोरोना वायरस प्रकोप के बीच डेंगू से निपटने के प्रयासों को नहीं भूलने को लेकर चेताया है। 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत और 36 अन्य के घायल होने पर शोक प्रकट किया। बनर्जी ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के औरैया में त्रासद सड़क हादसे के बारे में सुनकर अत्यंत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मजदूर भाई-बहनों के परिवार के प्रति हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाममता बनर्जीपश्चिम बंगालबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष