लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा प्रमुख ने कहा- वेबसाइट हैक नहीं हुईं, तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ ऐसा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 6, 2018 23:24 IST

एनआईसी ने भी ट्वीट कर यह सफाई भी दी कि रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जो चीनी शब्द नजर आ रहे थे वह इस्तेमाल में लाये जा रहे प्रबंधन सॉफ्टवेयर द्रुपल का ‘डिफॉल्ट लोगो’ था।

Open in App

नयी दिल्ली, 6 अप्रैल: रक्षा और गृह मंत्रालय समेत कई सरकारी विभागों की दर्जन भर से अधिक वेबसाइटें शुक्रवार गड़बड़ियों के चलते प्रभावित हुईं जिसके लिए हैकिंग को जिम्मेदार ठहराया गया लेकिन राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा प्रमुख ने कहा कि ऐसा तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित वेबसाइटों की गड़बड़ियां दूर करने के प्रयास चल रहे हैं।सरकारी वेबसाइटों में लोगों को त्रुटि संबंधी संदेश नजर आने के बाद साइबर सुरक्षा के राष्ट्रीय समन्वयक गुलशन राय ने कहा कि उनमें कुछ हार्डवेयर विफलता का पता चला है। राष्ट्रीय सूचना केंद्र इन वेबसाइटों के सर्वरों का कामकाज संभालता है। राय का बयान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के ट्वीट से अलग है।

सीतारमण ने पहले ट्वीट कर कहा था कि यह हैकिंग है। उन्होंने ट्वीट किया था, 'रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट http://mod.nic.in के हैक होने के बाद कार्रवाई की जा रही है। वेबसाइट को जल्द बहाल किया जाएगा। यह कहने की जरूरत नहीं है कि भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के सभी संभावित उपाय किए जाएंगे।' रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था, 'मामले पर हमारी पैनी नजर है। राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) उसे बहाल करने का प्रयास कर रहा है।' प्रवक्ता ने दावा किया था कि वेबसाइट पर कुछ चीनी शब्द नजर आये जो चीनी हैकरों की संभावित संलिप्तता का संकेत करते हैं।वैसे सीतारमण के ट्वीट के कुछ ही घंटे बाद एनआईसी ने ट्वीट कर कहा कि वेबसाइट हैक नहीं हुई। आज करीब ढाई बजे से कुछ तकनीकी समस्या आ रही है। एनआईसी ने भी ट्वीट कर यह सफाई भी दी कि रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जो चीनी शब्द नजर आ रहे थे वह इस्तेमाल में लाये जा रहे प्रबंधन सॉफ्टवेयर द्रुपल का ‘डिफॉल्ट लोगो’ था।वेबसाइटों में आ रही परेशानी पर स्थिति साफ करते हुए राय ने कहा कि ये दोपहर से बंद है। स्टोरेज एरिया नेटवर्किंग सिस्टम की विफलता की वजह से इन वेबसाइटों में समस्या आ रही है।  साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में 1998 से काम कर रहे राय ने कहा कि इस समस्या को दूर किया जा रहा है। यह सिर्फ हार्डवेयर के फेल होने का मामला है। साइबर सुरक्षा इकाई के प्रमुख ने कहा, ‘न तो हैकिंग हुई है न ही यह साइबर हमला है।’ पिछले कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम के प्रमुख रह चुके राय ने बताया कि राष्ट्रीय सूचना केंद्र द्वारा स्थापित करीब दर्जन भर सरकारी वेबसाइटें इस गड़बड़ी से प्रभावित हुई हैं। इनमें रक्षा, गृह, विधि एवं श्रम विभाग की वेबसाइटें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हार्डवेयर को बदला जा रहा है। जल्द ही ये वेबसाइटें शुरू हो जाएंगी। वैसे अतिरिक्त एहतियात के उपाय के तौर पर गृह मंत्रालय की वेबसाइट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।  गृह मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मंत्रालय की वेबसाइट हैक नहीं हुई। यह तकनीकी कारण से बंद है। एनआईसी तकनीकी उन्नयन की प्रक्रिया में लगी है।

PTI Bhasha Inputs

टॅग्स :रक्षा मंत्रालयगृह मंत्रालयदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल