लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने ‘पीएम-युवा मेंटरशिप योजना‘ के तहत 75 लेखकों का चयन किया

By भाषा | Updated: December 25, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने ‘पीएम-युवा मेंटरशिप’ योजना के तहत 75 लेखकों का चयन किया है। इन लेखकों को छह महीने तक हर माह 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी तथा उनकी पुस्तक के सफल प्रकाशन पर 10 फीसदी की रॉयल्टी भी अदा की जाएगी।

न्यास की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के तहत इस साल जून-जुलाई में 'भारत का राष्ट्रीय आंदोलन' विषय पर अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

बयान में कहा गया है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रवृत्ति एवं परामर्श योजना के लिए 30 वर्ष से कम आयु के 75 लेखकों का चयन किया गया है।

बयान के मुताबिक, “चयनित 75 लेखकों में से 38 पुरुष और 37 महिलाएं हैं। इसके अलावा, दो 15 वर्ष से कम आयु के हैं, जबकि 15-20 वर्ष के आयु वर्ग में 16 लेखक हैं, 21-25 वर्ष के आयु वर्ग में 32 लेखक हैं और 25 लेखक 26-30 वर्ष के आयु वर्ग में हैं।”

बयान में कहा गया है कि चयनित लेखकों को छह महीने की मेंटरशिप दी जाएगी जिसमें उन्हें प्रख्यात लेखकों और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की संपादकीय टीम के मार्गदर्शन में अनुसंधान और संपादकीय सहायता प्रदान की जाएगी।

बयान में कहा गया है इन लेखकों को छह महीने तक हर माह 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी तथा उनकी पुस्तक के सफल प्रकाशन पर 10 फीसदी की रॉयल्टी भी अदा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब