लाइव न्यूज़ :

पूरी दुनिया में है नाथ संप्रदाय का विस्तार : योगी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 18:54 IST

Open in App

गोरखपुर, 20 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को नाथ पंथ की महिमा का बखान करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में नाथ संप्रदाय का विस्तार है और इस संप्रदाय के साहित्य को देश और दुनिया को संकलित करने और आत्मसात करने की आवश्यकता है।

यहां दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 'नाथ पंथ के वैश्विक योगदान’ पर आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी के उद्घाटन के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि पूरी दुनिया में नाथ पंथ का विस्तार है और पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान, नेपाल, श्रीलंका और भारत के विभिन्‍न हिस्‍सों में भी नाथ पंथ के योगियों ने अपनी साधना स्थली बनाया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर के गोरक्षपीठ के महंत भी हैं और यह पीठ नाथ संप्रदाय का महत्वपूर्ण केंद्र है। इतिहास के अनुसार नाथ संप्रदाय के संस्थापक गुरु गोरक्षनाथ माने जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने वैश्विक मंच पर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रसार में शैक्षिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों की भूमिका पर जोर दिया।

आदित्यनाथ ने कहा, "नाथ संप्रदाय के हठ योग ने काया शुद्धि (शारीरिक कल्याण) और मनुष्य की सद्बुद्धि (मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण) पर जोर दिया।''

वैश्विक स्तर पर योग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी परंपरा और संस्कृति को विस्मृत करके अपने लक्ष्य को नहीं पा सकता, ऐसा व्यक्ति त्रिशंकु बनकर रह जाता है और त्रिशंकु का कोई लक्ष्य नहीं होता।

योगी ने कहा कि नेपाल की राजधानी - काठमांडू गुरु गोरक्षनाथ तपस्थली के नाम पर आधारित है जिसका अर्थ है लकड़ी (काठ) का घर और नाथ संप्रदाय के मंदिर बांग्लादेश के ढाका और पाकिस्तान के पेशावर में हैं।

योगी ने कहा कि नाथ संप्रदाय वास्तविक अनुभवों पर आधारित है और इस संप्रदाय में कोई पाखंड नहीं है। नाथ पंथ की महिमा पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा नाथ पंथ की परंपरा आदिनाथ भगवान शिव से शुरू होकर नवनाथ और 84 सिद्धों के साथ आगे बढ़ती है। यही वजह है कि पूरी दुनिया में इस संप्रदाय के मठ या मंदिर मिल जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर