लाइव न्यूज़ :

नासिक पुलिस का आदेश, मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में हनुमान चालीसा या भजन बचाने की इजाजत नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2022 14:48 IST

नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने बताया कि हनुमान चालीसा या भजन बजाने के लिए अनुमति लेनी होगी। अज़ान से पहले और बाद में 15 मिनट के भीतर इसकी अनुमति नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देआदेश में कहा गया- हनुमान चालीसा या भजन बजाने के लिए अनुमति लेनी होगीअज़ान से पहले और बाद में 15 मिनट के भीतर इसकी अनुमति नहीं होगी

नासिक: महाराष्ट्र में चल रहे लाउस्पीकर विवाद के बीच नासिक पुलिस कमिशनर का एक ऐसा आदेश आया है जिसमें यह कहा गया है कि मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में हनुमान चालीसा या भजन बचाने की इजाजत नहीं होगी। पुलिस ने इस आदेश के पीछे ये तर्क दिया है कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। 

हनुमान चालीसा या भजन बजाने के लिए अनुमति लेनी होगी

सोमवार को नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने एएनआई न्यूज हवाले से कहा कि हनुमान चालीसा या भजन बजाने के लिए अनुमति लेनी होगी। अज़ान से पहले और बाद में 15 मिनट के भीतर इसकी अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा, मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में इसकी इजाज़त नहीं होगी। इस आदेश का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

3 मई तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए अनुमति लेने का निर्देश

नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने कहा कि जिले के सभी धार्मिक स्थलों को 3 मई तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है। पुलिस आयुक्त पांडेय ने कहा कि तीन मई के बाद यदि कोई आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है, तो ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दी है चेतावनी

बता दें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि अगर मस्जिदों से लाउड स्पीकर नहीं उतरवाए गए तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता 3 मई के बाद दिन में 5 बार लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप