लाइव न्यूज़ :

नासिक: 12 प्याज व्यापारियों की परिसंपत्तियों पर इनकम टैक्स का छापा, 110 अधिकारी और 18 टीम शामिल, जानिए मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 15, 2020 16:14 IST

प्याज की कीमतः नासिक, पुणे और औरंगाबाद के 110 आयकर अधिकारियों की अठारह टीमों ने बुधवार दोपहर 3 बजे नासिक जिले के 12 प्याज व्यापारियों के आवासों और कार्यालयों पर खोज शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देप्याज की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। खुदरा बाजार में कीमत 60-70 रुपये किलो है।दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण प्याज की फसल नष्ट हो गए। जिसे कीमतों में बढ़ोतरी का कारण बताया जाता है। वर्तमान में महाराष्ट्र में प्याज का भंडारण काफी अधिक है। थोक में इसके दाम 20-30 रुपये किलो है।

नासिक: देश में प्याज की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। खुदरा बाजार में कीमत 60-70 रुपये किलो है। केंद्र सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। नासिक, पुणे और औरंगाबाद के 110 आयकर अधिकारियों की अठारह टीमों ने बुधवार दोपहर 3 बजे नासिक जिले के 12 प्याज व्यापारियों के आवासों और कार्यालयों पर खोज शुरू की।

दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण प्याज की फसल नष्ट हो गए। जिसे कीमतों में बढ़ोतरी का कारण बताया जाता है। वर्तमान में महाराष्ट्र में प्याज का भंडारण काफी अधिक है। थोक में इसके दाम 20-30 रुपये किलो है।दोगुनी तेजी से प्याज के दाम में बढ़ोतरी होने की मुख्य वजह फसल खराब होना, सप्लाई में कमी या फिर इसकी जमाखोरी होती है। देश के सबसे बड़े थोक प्याज बाजार नासिक में प्याज़ के भाव अचानक आसमान छूने लगे है। 

सूत्रों के अनुसार लासलगाँव, पिंपलगाँव और नासिक शहर में प्याज व्यापारी कालाबाजारी का सहारा ले रहे हैं। केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव किया है। लासालगाँव के प्याज बाजार में थोक प्याज की कीमतें इस सप्ताह की शुरुआत में 4,800/- रुपये प्रति क्विंटल के स्तर को पार कर गईं, जिससे गुणवत्ता वाले प्याज की आपूर्ति में गहरी गिरावट आई। 

पिछले कुछ महीनों से प्याज की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण सरकार निर्यात पर कम होती जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि मंडियों में कीमतों को प्रभावित करने का एक और प्रयास है। हर साल त्योहारों से पहले सितंबर से लेकर नवंबर तक प्याज की कीमतें आसमान छूने लगती है। प्याज का मसला ऐसा हो चुका है कि सरकारें तक चिंताग्रस्त हो जाती हैं, कई मौकों पर प्याज की कीमतें राजनीतिक मुद्दा बन जाती हैं. इसलिए सरकार कोशिश में रहती है कि प्याज की कीमतों को काबू में रखा जाए, लेकिन फिर भी हर साल इस सीजन में प्याज की कीमतें बेकाबू हो जाती हैं।

टॅग्स :मुंबईप्याज प्राइसउद्धव ठाकरे सरकारशरद पवारनासिकभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर