लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Uttara Kannada: '...मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 28, 2024 14:49 IST

Narendra Modi In Uttara Kannada: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर कन्नड़ में थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरा जन्म मौज करने के लिए नहीं हुआ हैपरमात्मा ने मोदी को आपकी सेवा के लिए ही पैदा किया हैपीएम ने कहा कि आज मैं आप सभी से विकसित कर्नाटक के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं

Narendra Modi In Uttara Kannada: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर कन्नड़ में थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। परमात्मा ने मोदी को आपकी सेवा के लिए ही पैदा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि और आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। ये मेरी गारंटी है आपको, मेरा पल-पल आपके नाम, मेरा पल-पल आपके बच्चों के भविष्य के नाम, मेरा पल-पल आपके सपनों को साकार करने के नाम, मेरा पल-पल देश के नाम है।

पीएम ने कहा कि आज मैं आप सभी से विकसित कर्नाटक के लिए, विकसित भारत के लिए आप सबका, पूरे कर्नाटक का आशीर्वाद मांगने आया हूं और इतनी बड़ी मात्रा में जब माताएं-बहनें हों, इतना उमंग-उत्साह हो, विजय का विश्वास हो, विकसित भारत का संकल्प हो तो मुझे पूरा भरोसा है कि आपके आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रहेगी। पीएम ने कहा कि आपके आशीर्वाद ने ही 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार देश में बनाई। हमने देश के विकास के साथ ही स्थानीय अभिव्यक्तियों को पूरा करने के लिए भी पूरी ईमानदारी से काम किया।

यहां उत्तर कन्नड़ा में घर, बिजली और पानी जैसी योजनाओं पर एनडीए सरकार ने बहुत काम किया है। भाजपा सरकार 'विकास भी, विरासत भी' इस मंत्र को लेकर चलती है। पीएम ने कहा कि मेरे और आपके पूर्वजों ने अयोध्या में प्रभु राम के लिए 500 साल तक लड़ाई लड़ी। ये छोटा काल नहीं है। लाखों लोग मौत के घाट उतार दिए गए। देश आजाद होने के दूसरे ही दिन प्रभु श्री राम का मंदिर बनाने का निर्णय होना चाहिए था। लेकिन उन्होंने नहीं किया। ऐसा काम करने के लिए छप्पन इंच का सीना लगता है। तब जाकर 500 साल का सपना, 500 साल का इंतजार समाप्त होता है। लेकिन ये तब होता है जब आपके वोट की ताकत मिलती है।

टॅग्स :कर्नाटकनरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण