लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी देश के 1 करोड़ किसानों के बैंक खाते में आज जमा करेंगे दो-दो हजार रुपये, इन्हें मिलेगा फायदा

By भाषा | Updated: February 24, 2019 09:13 IST

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूपी और कर्नाटक सहित 14 राज्यों के 1 करोड़ किसानों के अकाउंट में 24 फरवरी को राशि भेजी जाएगी।

Open in App

देश के किसानों के बैंक खातों में रविवार को दो-दो हजार रुपये जमा हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस काम की शुरूआत के साथ ही किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को प्रारंभ करेंगे। इस योजना की घोषणा करते हुए सरकार ने 2019-20 के अंतरिम बजट में 2 हेक्टेयर तक की कृषि भूमि वाले किसानों को सालाना 6 हजार रुपये सहायता राशि देने का वादा किया था। 

75 हजार करोड़ रुपये की इस योजना के पहले चरण में आज 1 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये जमा किए जाएंगे। कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में अन्य 1 करोड़ किसानों को पैसा भेजा जाएगा। 

पीएम-किसान योजना के तहत देश के 12 करोड़ छोटे और मझोले किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाने का वादा किया गया है। यह राशि 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य जमीन वाले किसानों को तीन किश्तों में भेजी जानी है। 

केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से आज जारी एक बयान में कहा गया, 'छोटे और मझोले किसानों को इनकम सपोर्ट सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को प्रारंभ कर रही है। 

कितनों को मिलेगा लाभ? 

मंत्रालय ने बयान में यह नहीं बताया है कि रविवार को कितने किसानों को 2 हजार रुपये की पहली किश्त दी जाएगी, हालांकि वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूपी और कर्नाटक सहित 14 राज्यों के 1 करोड़ किसानों के अकाउंट में 24 फरवरी को राशि भेजी जाएगी। 

28 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के अन्य 1 करोड़ लाभार्थियों को पहली किश्त अगले 2-3 दिनों में मिल जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि राशि सीधे लाभार्थी किसानों के खातों में डाली जाएगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब