लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नया टैक्स प्लेटफॉर्म लॉन्च, करदाताओं के मिले कई अधिकार, तीन बड़े बदलाव का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: August 13, 2020 11:46 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईमानदार टैक्सपेयर्स को प्रोत्साहन देने और कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक नए खास प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया।

Open in App
ठळक मुद्दे ईमानदार टैक्सपेयर्स के लिए मोदी सरकार की नई सौगात, तकनीक के इस्तेमाल पर जोरफेसलेस असेसमेंट, फेसलेस अपील की मिलेगी सुविधा, कई अहम रिफॉर्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईमानदार टैक्सपेयर्स को प्रोत्साहन देने और कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक नए खास प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया। इसे 'ट्रांसपैरेंट टैक्सेशन: ऑनरिंग द ऑनेस्ट' दिया गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ये नए टैक्स सिस्टम की शुरुआत है और जिसमें कई रिफॉर्म शामिल हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि इस रिफॉर्म से जुड़ी पूरी सुविधा 25 सितंबर से देश में शुरू हो जाएगी। पीएम ने कहा कि नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्ननेंस को आगे बढ़ाएंगी और सरकार का दखल पूरी प्रक्रिया में कम होगा। पीएम मोदी ने साथ ही कि भारतीय कर प्रणाली में बुनियादी सुधारों की जरूरत है। साथ ही कर प्रणाली को बाधा रहित, कष्ट रहित और भय रहित बनाने की दिशा में सरकार का बढ़ने का ये सरकार का प्रयास है।

'25 सितंबर से करदाताओं के लिए नई शुरुआत'

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था से अब कर प्रणाली ‘फेसलेस’ हो रही है, यह करदाता के लिये निष्पक्षता और एक भरोसा देने वाला है। इस नई व्यवस्था के तहत करदाताओं को फेसलेस असेसमेंट, टैक्स पेयर्स चार्टर, फेसलेस अपील की सुविधा मिलेगी। 

पीएम ने कहा कि बिना आमना सामना के अपील (फेसलेस अपील) की सुविधा 25 सितंबर यानी दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन से पूरे देशभर में नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी। वहीं, फेसलेस असेसमेंट और टैक्स पेयर्स आज से लागू हो गए हैं।  प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का ईमानदार करदाता राष्ट्रनिर्माण में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है, जब देश के ईमानदार करदाता का जीवन आसान बनता है, वो आगे बढ़ता है, तो देश का भी विकास होता है।

पिछली सरकारों पर भी पीएम मोदी ने साधा निशाना

पीएम ने कहा कि अब देश में माहौल बनता जा रहा है कि कर्तव्य भाव को सर्वोपरि रखते हुए ही सारे काम किये जाएं। पीएम मोदी ने कहा, 'एक दौर था जब हमारे यहां सुधार की बहुत बातें होती थीं। कभी मजबूरी में कुछ फैसले लिए जाते थे, कभी दबाव में कुछ फैसले हो जाते थे, तो उन्हें रिफॉर्म कह दिया जाता था। इस कारण मनचाहे परिणाम नहीं मिलते थे। अब ये सोच और अप्रोच, दोनों बदल गई है।' 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब