लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर में उग्रवादी हिंसा की घटना में 2014 के मुकाबले 74 फीसदी की कमी आई: मोदी सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2022 11:25 IST

नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से संसद में यह जानकारी दी गई है कि देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में 2014 के मुकाबले उग्रवादी हिंसा में बड़ी कमी आई है। सरकार के अनुसार हिंसा आदि की घटनाओं में आम नागरिकों की मौत में 89 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Open in App

नई दिल्ली: साल 2014 की तुलना में पूर्वोत्तर क्षेत्रों में 2021 में उग्रवाद से जुड़ी हिंसा की घटनाओं में 74 प्रतिशत की कमी आई है। साथ ही आम नागरिकों की मौत में 89 प्रतिशत की गिरावट आई है। ये जानकारी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से राज्य सभा में दी गई।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्य सभा में कहा कि 2014 से 15 जुलाई 2022 तक पूर्वोत्तर राज्यों में विभिन्न विद्रोही समूहों के कुल 6,070 कार्यकर्ताओं ने 1,404 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया और समाज की मुख्यधारा में शामिल हो गए।

एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा, '2014 के बाद से पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। 2014 की तुलना में 2021 में उग्रवाद की घटनाओं में 74 प्रतिशत, नागरिक मौतों में 89 प्रतिशत और सुरक्षा बलों के हताहत होने में 60 प्रतिशत की कमी आई है।' 

 

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रराज्य सभासंसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम