लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का आरोप, कहा- अपराधी को संरक्षण, जनता पर अत्याचार, कुछ ऐसी ही है मोदी सरकार

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 19, 2020 10:56 IST

कांग्रेस ने कहा है कि अमीर-गरीब के बीच खाई पैदा की जा रही है। मोदी सरकार ये तोहफा लेकर लाई है। बीजेपी की नीतियों में किसान-मजदूर-गरीब-वंचितों के लिए कोई जगह नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपराध को संरक्षण दे रही है।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विभाजन की नीति अपनाए हुए है।

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर बुधवार (19 फरवरी) को हमला बोला है। उसने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपराध को संरक्षण दे रही है। साथ ही साथ अमीर और गरीब के बीच खाई पैदा कर रही है। उसका कहना है कि ये भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विभाजन की नीति अपनाए हुए है, जिसकी वहस से किसान-मजदूर-गरीब-वंचितों के लिए कोई जगह नहीं है।

कांग्रेस ने बुधवार सुबह ट्वीट करते हुए कहा, 'अपराधी को संरक्षण, जनता पर अत्याचार। कुछ ऐसी ही है मोदी सरकार। गंभीर अपराधियों का बचाव करना बीजेपी की आदत है। जबकि, देश के संविधान की रक्षा के लिए उठने वाली आवाजों से बीजेपी को नफरत है। ये विभाजनकारी मानसिकता देशहित में नहीं है।' उसने आगे कहा, 'अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई। मोदी सरकार ये तोहफा लाई। बीजेपी की नीतियों में किसान-मजदूर-गरीब-वंचितों के लिए कोई जगह नहीं है। उसकी सोच सिर्फ अपने उन चुनिंदा अमीर मित्रों तक ही सीमित है, जो बीजेपी के "चुनावी अर्थ तंत्र" को मजबूत करते हैं।'    बीते दिन कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाए जाने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि सरकार अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़ों को छिपाने के बाद अब गरीबी को दीवार के पीछे छिपाने का प्रयास कर रही है। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह दावा भी किया था कि सरकार ने देश के आम लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। 

वल्लभ ने संवाददाताओं से कहा था आज सच सबके सामने है। बीजेपी की पसंदीदा रेटिंग एजेंसी मूडीज ने 2020 के लिए भारत का विकास अनुमान 5.4 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है। बीजेपी सरकार आंकड़े छिपाकर लोगों के सामने युद्ध की स्थिति क्यों उत्पन्न करना चाहती है? बीजेपी ने महिलाओं, युवाओं, छात्रों, किसानों, व्यापारियों और आम आदमी के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है।

वल्लभ ने कहा था कि खपत कम होने पर गरीबी बढ़ती है। 2005-2015 के दौरान देश में गरीबी का सबसे ज्यादा उन्मूलन (27.1 करोड़ लोग) हुआ है। इसका श्रेय मनरेगा को दिया गया।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप