लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी की वैक्सीन डिप्लोमेसी, कोविशील्ड की पहली खेप बांग्लादेश जाएगी

By हरीश गुप्ता | Updated: January 8, 2021 07:46 IST

कोविशील्ड वैक्सीन बांग्लादेश के अलावा श्रीलंका, मालदीव, नेपाल और अन्य पड़ोसी देशों को भी भेजने की तैयारी है। सीरम इंस्टीट्यूट के पास चार करोड़ अतिरिक्त टीके मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड वैक्सीन बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल सहित कई पड़ोसी देशों को भी भेजी जाएगीएस. जयशंकर के श्रीलंका दौरे के दौरान भी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन सहित अन्य भारतीय कंपनियों द्वारा बनाई वैक्सीन पर चर्चा हुई थीसीरम इंस्टीट्यूट के पास चार करोड़ अतिरिक्त टीके उपलब्ध हैं, पड़ोसी देशों को आपूर्ति की शुरुआत बांग्लादेश से

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप केंद्र सरकार की निगरानी में बांग्लादेश भेजी जाएगी. बांग्लादेश के अलावा वैक्सीन श्रीलंका, मालदीव, नेपाल और अन्य पड़ोसी देशों को भी भेजी जाएगी. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही पड़ोसी देशों के साथ संपर्क साधकर उन्हें यह भरोसा दिलाया था कि भारतीय वैक्सीन वैश्विक मापदंडों पर खरी है और पूरी तरह से सुरक्षित है. 

साथ ही यह पश्चिमी देशों की अनेक कंपनियों की वैक्सीन की तुलना में सस्ती भी है. सीरम ने नवंबर में बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्रालय और बांग्लादेश की बेक्सिमको फार्मास्यूटिकल्स के साथ तीन करोड़ डोज के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे. 

इसी योजना के तहत विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार को श्रीलंका गए थे. वहां की सरकार के साथ अन्य मसलों पर चर्चा के साथ भारत बायोटेक (कोवैक्सीन), जाइडस-कैडिला और बायोलॉजिकल ई जैसी भारतीय कंपनियों द्वारा बनाई गई वैक्सीन की आपूर्ति पर भी चर्चा हुई. 

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पास चार करोड़ अतिरिक्त टीके उपलब्ध हैं और आपूर्ति की शुरुआत बांग्लादेश से होगी. भारत ने पहले चरण में 70 लाख स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के लिए 1 करोड़ टीके ही हासिल करने का फैसला किया है. टीकाकरण कार्यक्रम के अगले चरण में दो करोड़ कोविड योद्धाओं को वैक्सीन दी जाएगी.

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीबांग्लादेशश्रीलंकासुब्रह्मण्यम जयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप