लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की नई कैबिनेटः 27 ओबीसी और 12 दलित बनाए जा सकते हैं मंत्री, चार पूर्व मुख्यमंत्री भी ले सकते हैं शपथ

By अभिषेक पारीक | Updated: July 7, 2021 15:25 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मई 2019 में शपथ ग्रहण के बाद उनके दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट फेरबदल होने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की नई कैबिनेट में 43 नेताओं को मंत्री के तौर पर शामिल किया जा सकता है। नए मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी मंत्री हो सकते हैं, जिनमें से पांच को कैबिनेट रैंक मिल सकती है। नई कैबिनेट से पहले कुछ मंत्रियों से इस्तीफा लिया गया है। इनमें डॉ. हर्षवर्धन और संतोष गंगवार जैसे बड़े नाम हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मई 2019 में शपथ ग्रहण के बाद उनके दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट फेरबदल होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मंत्री पद के संभावितों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी युवा चेहरों को साथ लेकर आएंगे और विभिन्न सामाजिक समूहों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व का मौका देंगे। 

पीएम मोदी से उनके आवास पर मिलने वालों में भाजपा के नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय भट्ट, भूपेंद्र यादव, शोभा करंदलाजे, सुनीता दुग्गल, मीनाक्षी लेखी, भारती पवार, शांतनु ठाकुर और कपिल पाटिल के साथ जद (यू) के आरसीपी सिंह भी शामिल थे। साथ ही लोजपा के पशुपति पारस और अपना दल की अनुप्रिया पटेल भी पीएम मोदी से मिलने पहुंची।

सूत्रों के मुताबिक, जी किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रूपाला और अनुराग ठाकुर सहित कुछ राज्य मंत्री भी थे और उन्हें पदोन्नत किया जा सकता है। साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वहां मौजूद थे। मंत्रिमंडल विस्तार शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन में होगा।

43 मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ

सूत्रों ने बताया कि कुल 43 नेताओं को शपथ दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि नई मंत्रिपरिषद में चार पूर्व मुख्यमंत्री, 18 पूर्व राज्य मंत्री हो सकते हैं। साथ ही तीन या अधिक कार्यकाल के लिए चुने गए कुछ सांसद भी कैबिनेट में जगह पा सकते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 मंत्री हो सकते हैं।

जातिगत आधार पर प्रतिनिधित्व

जातियों के प्रतिनिधित्व के आधार पर कैबिनेट में अल्पसंख्यक समुदायों के 5 मंत्री होंगे (1 मुस्लिम, 1 सिख, 2 बौद्ध, 1 ईसाई)। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी मंत्री होंगे, जिनमें से पांच कैबिनेट रैंक के होंगे। 8 एसटी मंत्रियों में से 3 कैबिनेट रैंक होंगे। एससी बैकग्राउंड से कुल 12 मंत्री सरकार में शामिल होंगे, जिनमें से दो कैबिनेट रैंक के होंगे। साथ ही नई कैबिनेट में 11 महिला मंत्री भी होंगी।

कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया 

इस बीच, केंद्रीय मंत्री डॉ. हषवर्धन (स्वास्थ्य), संतोष गंगवार (श्रम), रमेश पोखरियाल (शिक्षा), देबाश्री चौधरी (राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय), सदानंद गौड़ा (रसायन और उर्वरक) ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। गहलोत के पास सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री का पोर्टफोलियो था।

टॅग्स :मोदी सरकारमोदीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं