लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र दाभोलकर के बेटे हामिद दाभोलकर ने कहा- 7 साल बाद भी पिता की हत्या की जांच का पूरा नहीं होना दुखद है

By भाषा | Updated: August 18, 2020 21:17 IST

हामिद दाभोलकर ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच पूरी करनी चाहिए और "मुख्य अपराधियों" को गिरफ्तार करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देहामिद दाभोलकर ने कहा कि एजेंसी ने वीरेंद्र तावड़े, शरद कालस्कर, सचिन अंदुरे, संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे के खिलाफ आरोपपत्र दायर किए हैं।हामिद दाभोलकर ने कहा कि अब तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि असली षडयंत्रकारी कौन थे।कहा कि जब नरेंद्र दाभोलकर की हत्या हुयी, उस समय कांग्रेस-राकांपा सरकार सत्ता में थी।

पुणे: अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता और तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर के पुत्र हामिद दाभोलकर ने मंगलवार को यहां कहा कि उनके पिता की हत्या की जांच का सात साल बाद भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना दुखद है। महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में दो मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

हामिद ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच पूरी करनी चाहिए और "मुख्य अपराधियों" को गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को इस घटना के सात साल हो जाएंगे। यह दुखद है कि सात साल बाद भी सीबीआई जैसी प्रतिष्ठित एजेंसी जांच पूरा नहीं कर पायी है।’’

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने वीरेंद्र तावड़े, शरद कालस्कर, सचिन अंदुरे, संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे के खिलाफ आरोपपत्र दायर किए हैं। लेकिन शेष गिरफ्तार आरोपियों - अमोल काले, अमित दिगवेकर और राजेश बंगेरा के खिलाफ आरोपपत्र दायर नहीं किए गए हैं।

हामिद ने कहा, ‘‘अब तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि असली षडयंत्रकारी कौन थे। सीबीआई को उन्हें ढूंढना चाहिए। अन्यथा लेखकों, तर्कवादियों और पत्रकारों की बोलने की स्वतंत्रता पर खतरा बना रहेगा।"

उन्होंने कहा, ‘‘जब दाभोलकर की हत्या हुयी, उस समय कांग्रेस-राकांपा सरकार सत्ता में थी। जब कॉमरेड गोविंद पंसारे की हत्या (2015 में) हुयी, भाजपा-शिवसेना की सरकार थी और अब शिवसेना, कांग्रेस तथा राकांपा की गठबंधन सरकार है।’’  

टॅग्स :हत्याकांडकेसइंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया