लाइव न्यूज़ :

दाभोलकर के हत्यारे की गिरफ्तारी से खुल सकते हैं कई राज, बेटी बोली- इसके पीछे कोई बड़ी साजिश

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 19, 2018 11:29 IST

शूटर की गिरफ्तारी के बाद दाभोलकर की बेटी मुक्ता ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, 'पिता की हत्या के बाद उसने तीन और लोगों की हत्या की। ये एक बड़ी साजिश है। लोग सिर्फ विचारधारा में अंतर की वजह से मार दिए जा रहे हैं।'

Open in App

नई दिल्ली, 19 अगस्तः केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सीबीआई ने महाराष्ट्र में तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में कथित मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया। शूटर की गिरफ्तारी के बाद दाभोलकर की बेटी मुक्ता ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, 'पिता की हत्या के बाद उसने तीन और लोगों की हत्या की। ये एक बड़ी साजिश है। लोग सिर्फ विचारधारा में अंतर की वजह से मार दिए जा रहे हैं।' उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ में कई बड़े राज खुल सकते हैं।

इस गिरफ्तारी पर ख़ुशी जाहिर करते हुए डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर के बेटे हमीद का कहना है कि उम्मीद है कि जांच टीम अब जल्द ही मुख्य सूत्रधार तक पहुंचकर उसे बेनकाब करने में कामयाब होगी। हमीद ने कहा कि हाई कोर्ट की मॉनिटरिंग में ये तफ्तीश हो रही है और जल्द ही पानसरे, कलबुर्गी और पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों की भी गिरफ्तारी की उम्मीद है।

सीबीआई के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के निवासी सचिन प्रकाशराव आंदुरे को पुणे में देर शाम गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसे कल पुणे की एक अदालत के सामने पेश किया जाएगा। सीबीआई के मुताबिक आंदुरे भी उन शूटरों में था जिसने 20 अगस्त 2013 को दिन दहाड़े दाभोलकर पर गोलियां चलायी थी। दाभोलकर पर उस वक्त गोलियां चलायी गयी थी जब वह सुबह टहलने निकले थे।

इससे पहले सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में सारंग अकोलकर और विनय पवार का नाम कथित शूटर के तौर पर उल्लेख किया था। दोनों फरार हैं। इस उल्लेख और एजेंसी के नये दावे कि आंदुरे भी शूटरों में एक था, के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि जांच अभी चल रही है। दाभोलकर अंधविश्वास के खिलाफ मुहिम चला रहे थे।

PTI-Bhasha Inputs

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब