लाइव न्यूज़ :

नारायणसामी ने भारतीय मछुआरों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री से कदम उठाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:39 IST

Open in App

पुडुचेरी, 23 जनवरी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भारतीय मछुआरों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने का शनिवार को आग्रह किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायणसामी ने श्रीलंकाई नौसेना और तटरक्षक बल के हमलों का सामना कर रहे भारतीय मछुआरों की सुरक्षा के बारे में प्रधानमंत्री से तुरंत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री को श्रीलंका सरकार के साथ बातचीत शुरू करनी चाहिए और भारतीय मछुआरों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना और तटरक्षक बल के हाथों काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

नारायणसामी ने कहा, ‘‘ऐसी कई घटनाएं हैं जब तमिलनाडु के मछुआरों को गोली मार दी गई, हमलों के दौरान उनकी संपत्तियों और नौकाओं को जब्त कर लिया गया।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इन घटनाओं पर मूक दर्शक बने नहीं रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल