लाइव न्यूज़ :

नारद स्टिंग केस: CBI ने की पहली गिरफ्तारी, IPS अधिकारी एसएमएच मिर्जा अरेस्ट

By भाषा | Updated: September 27, 2019 09:19 IST

गौरतलब है कि 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले जारी किये गये फुटेज में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जैसे दिखने वाले व्यक्ति और मिर्जा एक फर्जी कंपनी को लाभ पहुंचाने के एवज में उसके प्रतिनिधियों से रुपये लेते देखे गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएस अधिकारी एक वीडियो क्लिप में एक कारोबारी से कथित तौर पर पांच लाख रुपये नकद लेते दिखे थे।सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उनकी आवाज के नमूनों का मिलान भी टेप से हो गया।

सीबीआई ने नारद स्टिंग मामले में गुरुवार (26 सितंबर) को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा को गिरफ्तार किया। इस मामले से जुड़े ‘‘स्टिंग ऑपरेशन’’ का फुटेज 2016 में सामने आने के बाद से इस सिलसिले में यह पहली गिरफ्तारी है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मिर्जा को यहां विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 30 सितंबर तक जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। जांच एजेंसी के अधिकारी ने कहा, ‘‘पहले भी हमने, उनसे(मिर्जा से) कई मौकों पर पूछताछ की है। आज, हमने एक और दौर की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

नारद स्टिंग मामला में वह एक मुख्य कड़ी हैं।’’ तृणमूल कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों सहित 13 लोगों में यह आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें पूछताछ के लिए सीबीआई ने तलब किया और प्रकरण की जांच के सिलसिले में जिनकी आवाज के नमूनों की जांच की गई। मिर्जा उस वक्त वर्धमान जिले के पुलिस अधीक्षक थे, जब नारद न्यूज पोर्टल के मैथ्यू सैमुएल्स ने ‘स्टिंग ऑपरेशन’ किया था।

जानिए क्या है नारद स्टिंग मामला

गौरतलब है कि 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले जारी किये गये फुटेज में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जैसे दिखने वाले व्यक्ति और मिर्जा एक फर्जी कंपनी को लाभ पहुंचाने के एवज में उसके प्रतिनिधियों से रुपये लेते देखे गये थे। आईपीएस अधिकारी एक वीडियो क्लिप में एक कारोबारी से कथित तौर पर पांच लाख रुपये नकद लेते दिखे थे। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उनकी आवाज के नमूनों का मिलान भी टेप से हो गया।

जांच एजेंसी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मिर्जा से अतीत में आठ बार पूछताछ की गई लेकिन वह असल में सहयोग नहीं कर रहे थे। हमारे पास उनके खिलाफ प्रचुर साक्ष्य हैं। मामले में बृहस्पतिवार को हुई गिरफ्तारी का यहां विपक्षी दलों ने स्वागत किया। भाजपा ने दावा किया कि यह महज शुरूआत भर है। प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा, ‘‘कई और गिरफ्तारियां होनी हैं, बस कुछ दिनों का इंतजार करिये। जिन लोगों ने जनता का पैसा लूटा है, रिश्वत लिये हैं उन्हें जेल में डाला जाएगा। किसी को नहीं बख्शा जाएगा।’’

विपक्षी कांग्रेस और वाम मोर्चा ने गिरफ्तारी का स्वागत किया लेकिन हैरानगी जताई कि सीबीआई को पहली गिरफ्तारी करने में 3.5 साल कैसे लग गये। स्टिंग ऑपरेशन करने का दावा करने वाले सैमुएल्स ने कहा कि सीबीआई ने उनमें से एक को गिरफ्तार किया है। मैं आशा करता हूं कि अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ’’

वहीं, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, पार्टी महसचिव एवं शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने कहा, ‘‘हर किसी को अपने कर्मों का फल भोगना पड़ता है और गिरफ्तारी का तृणमूल कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है।’’

टॅग्स :कोलकातासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे