लाइव न्यूज़ :

श्रद्धांजलि: नामवर सिंह का निधन हिन्दी आलोचना के एक युग का अवसान है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2019 10:29 IST

नामवर सिंह की चर्चित किताब 'दूसरी परम्परा की खोज' के बाद से उन्हें हिन्दी साहित्य और आलोचना की 'दूसरी परम्परा' का ध्वजधारक मान लिया गया। नामवर सिंह ने यह किताब अपने गुरु हजारीप्रसाद द्विवेदी के साहित्यिक योगदान को रेखांकित करते हुए लिखी थी।

Open in App

हिंदी के मशहूर साहित्यकार और आलोचक रहे डॉक्टर नामवर सिंह  का मंगलवार रात (19 फरवरी) निधन हो गया। वह 92 साल के थे। नामवर सिंह ने दिल्ली के एम्स में तकरीबन 11.50 बजे आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर आते ही सोशल मीडिय पर भी कई जानी-मानी हस्तियों और आम लोगों ने भी दुख जताया। नामवर पिछले महीने अपने घर में गिर गये थे। इसके बाद से ही वह एम्स में भर्ती थे।

पत्रकार उत्पल पाठक ने नामवर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "हिन्दी साहित्य में आलोचना और स्वस्थ साहित्यिक संवाद के एक युग का अवसान। नामवर जी का जाना एक स्वयं रचित इतिहास की इति: है। बनारस का एक बड़ा हिस्सा आज बनारस से अलग हो गया। हिन्दी की दूसरी परम्परा के प्रथम खोजकर्ता को अन्तिम प्रणाम।"

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डॉक्टर नामवर सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। हरीश रावत ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, नामवर जी नहीं रहे।सचमुच एक युग बीत गया।कृतज्ञ हिंदी समाज आपको पढ़कर बल अर्जित करता रहेगा।विनम्र श्रद्धांजलि गुरुवर! हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार और समालोचक डॉ० #NamvarSingh जी का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं नामवर सिंह जी के निधन पर अपना गहरा दु:ख व्यक्त करता हूं और दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति के लिए व शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।"

इंडिया टीवी के संस्थापक संपादक रजत शर्मा ने डॉक्टर नामवर सिंह के निधन पर शोक जताते हुए इसे साहित्य जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। रजत शर्मा ने ट्वीट किया, हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य आलोचक और वाचिक परम्परा के पुरोधा नामवर सिंह के निधन की खबर से मर्माहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

#नामवरसिंह के निधन की खबर से मर्माहत हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें. ओम्.  

टॅग्स :नामवर सिंहकला एवं संस्कृति
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

विश्वलूव्र, मोनालिसा की चोरी और कला की वापसी के रूपक

भारतJammu-Kashmir: कश्मीर में अब तक का सबसे लंबा हस्तलिखित हदीस

विश्वकला में बैंक्सी का लोक सरोकार और कैटेलान का केला

भारतनाट्यशास्त्र के बहाने कलाओं की अंतर्दृष्टि की वैश्विक स्वीकार्यता

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?