लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और विधायक कृष्ण मुरारी पर ग्रामीणों ने किया हमला, जान बचाकर भागे मंत्री, सुरक्षाकर्मी घायल 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2025 15:05 IST

Nalanda: इस दौरान श्रवण कुमार और कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया को अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल ही भागना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देघटना तब हुई जब दोनों नेता मातमपुर्सी गांव में 9 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे।ग्रामीणों ने मंत्री श्रवण कुमार पर हमला कर दिया।शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था।

Nalanda:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर नालंदा जिले में हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में बुधवार को जान लेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। इस हमले में मंत्री का एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है। हालांकि मंत्री के अन्य सुरक्षा कर्मी इन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना तब हुई जब दोनों नेता मातमपुर्सी गांव में 9 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे।

 

बताया जा रहा है कि इसी दौरान ग्रामीणों ने मंत्री श्रवण कुमार पर हमला कर दिया। इस दौरान श्रवण कुमार और कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया को अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल ही भागना पड़ा। लेकिन ग्रामीणों ने करीब 1 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। बता दें कि 2 दिन पहले पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था।

जिसमें ट्रक की चपेट में आने से ऑटो में सवार 9 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में इस गांव के भी कुछ लोग थे। मंत्री श्रवण कुमार बुधवार को उन्हीं पीड़ित परिवार से मिलने आए थे। श्रवण कुमार के साथ स्थानीय विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया भी थे। पीड़ित परिवार से मुलाकात करके श्रवण कुमार जब वापस जाने लगे तो कुछ गांववालों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

थोड़ी देर में ही लोग उग्र हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। नाराज गांव वालों ने मंत्री श्रवण कुमार पर हमला किया तो उन्हें जान बचाकर पैदल ही भागना पड़ा। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार की शाम को पटना में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर हमला हुआ था। इस हमले में मंत्री के काफिले की गाड़ियों के शीशे तक टूट गए थे। पुलिस के मुताबिक, यह हमला सुनियोजित था और लोगों की भावनाओं को भड़का कर कराया गया था। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इससे भी अधिक दुर्गति होगी।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे