लाइव न्यूज़ :

उमरेड-करांडला-पवनी अभयारण्य में दो वर्ष में 13 बाघों ने प्राण गंवाए 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 6, 2021 14:14 IST

उमरेड-करांडला-पवनी अभयारण्यः बाघों के बलि जाने का सिलसिला 30 दिसंबर 2018 से शुरू हुआ है. उल्लेखनीय है कि विगत दो वर्षों में इस तरह अभयारण्य के 13 बाघों ने अपनी जान गंवाई है.

Open in App
ठळक मुद्देबाघ जय के गायब होने के बाद काफी हो-हल्ला मचा.वन विभाग पर नींद में होने का आरोप लग रहा है.साल 2019 के पहले ही दिन इसी तरह दो बाघ विषबाधा की बलि चढ़े हुए हैं.

निशांत वानखेड़े

नागपुरः उमरेड-करांडला-पवनी अभयारण्य की पहचान बने बाघ 'जय' के अचानक गायब हो जाने के बाद इस अभयारण्य के बाघों पर मानो संकट छा गया है.

साल 2021 के पहले दिन की सुबह भी राष्ट्रीय प्राणियों के लिए संकट बनकर आ गई. इस अभयारण्य की ही सी-3 बाघिन और उसके तीन शावक विषबाधा की बलि चढ़ गए हैं. उल्लेखनीय है कि विगत दो वर्षों में इस तरह अभयारण्य के 13 बाघों ने अपनी जान गंवाई है.

इस बार भी किसानों पर आरोप लगाकर वन विभाग अपना दायित्व झटककर अलग हो गया लग रहा है. बाघ जय के गायब होने के बाद काफी हो-हल्ला मचा लेकिन इसके बाद भी वन विभाग पर नींद में होने का आरोप लग रहा है. बाघों के बलि जाने का सिलसिला 30 दिसंबर 2018 से शुरू हुआ है.

साल 2019 के पहले ही दिन इसी तरह दो बाघ विषबाधा की बलि चढ़े हुए हैं. इसमें बछड़े की मृत्यु होने से आक्रोशित होकर बाघिन और तीन शावकों को मारने वाला किसान वनसंवर्धन कानून का दोषी बन गया. लेकिन यह सिलसिला लगातार जारी होने से सवाल उठ रहा है कि क्या वन विभाग के अधिकारियों का कोई दायित्व नहीं है?

बाघों की बलि का सिलसिलाः

1) 30 दिसंबर 2018 : पवनी रेंज में एक बाघ मृत स्थिति में पाया गया.

2) 1 जनवरी 2019 : पवनी रेंज में ही दो बाघों की विषबाधा से मृत्यु.

3) 14 सितंबर 2020: कुही रेंज में दो वर्षीय बाघ मृत स्थिति में पाया गया. इसमें बताया गया कि बाघों की लड़ाई में उसकी मृत्यु हो गई.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा