लाइव न्यूज़ :

नागपुर में रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में 62 मौत, 4110 नए केस, मुंबई में 11163 नए मामले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 4, 2021 20:42 IST

महाराष्ट्र में 23 मार्च तक अंतिम सात दिनों में दैनिक नए मामलों की वृद्धि दर 3.6 प्रतिशत। महाराष्ट्र में 31 मार्च से पहले के दो सप्ताह में 4,26,108 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यों से 70 फीसदी जांच आरटी-पीसीआर माध्यम से करने तथा जांच के परिणाम जल्द से जल्द देने की सलाह दी गई है।टीकाकरण के लिए पात्र लोगों का समय से 100 फीसदी टीकाकरण सुनिश्चित करें।टीके की पर्याप्त खुराक रखने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से समन्वय बनाए रखें।

नागपुरः महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। सारे रिकॉर्ड टूट रहा है। कोविड कहर बढ़ता जा रहा है। 

अप्रैल मध्य में कोविड की दूसरी लहर में संक्रमण पीक पर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है लेकिन नागपुर जिले में पहले ही सप्ताह में कोविड संक्रमण ने भयावह रूप धारण कर लिया है। रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 4110 नए पॉजीटिव मिले और 62 की मौत हुई। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 11,163 नए मामले आए, कुल मामले 4,52,445 हुए हैं। 

नागपुर में इस वर्ष एक दिन में सर्वाधिक मौतें भी रविवार को हुईं। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोविड कहर बनकर लोगों पर टूटने लगा है। खास बात यह है कि 2 अप्रैल को 4108 पॉजीटिव मिले थे. मात्र दो दिनों में ही सर्वाधिक पॉजीटिव मिलने का रिकॉर्ड भी टूट गया है। एक दिन में सर्वाधिक 64 की मौत 17 सितंबर को दर्ज की गई थी।

प्रशासन से लेकर नागरिक तक चाहते हैं कि संक्रमण और मौतें घटे, लेकिन जिस प्रकार की स्थिति दिख रही है, उससे तो मौत का प्रमाण और भी बढ़ सकता है. पूरे फरवरी पर अप्रैल के 4 दिन भारी अप्रैल की चार दिनों की बात करें तो कुल 15568 पॉजीटिव मिले और 229 की मौत हुई। फरवरी में कुल 15514 संक्रमितों से भी ज्यादा अप्रैल के चार दिनों में पॉजीटिव मिले हैं. वहीं फरवरी में 177 मौतें हुई थीं।

ग्रामीण की स्थिति चिंताजनकः नागपुर जिले में शहर की तुलना में ग्रामीण की स्थिति चिंताजनक होने लगी है। रविवार को शहर में 29 और ग्रामीण में 29 लोगों की मौत हुई. जिले के बाहर के 4 ने दमतोड़ा। जबकि आज मिले संक्रमितों में शहर के 2906, ग्रामीण के 1200 और जिले के बाहर के 4 हैं। अब तक कुल 241606 संक्रमित मिले और कुल 5327 की मौत हुई, कुल 18135 नमूनों की जांच की गई। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसनागपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए