लाइव न्यूज़ :

Nagaland Urban Body Election 2023: नगालैंड में महिलाओं को तोहफा, 39 शहरी निकाय चुनाव में 33 फीसदी सीट आरक्षण, जानें 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2023 14:34 IST

Nagaland Urban Body Election 2023: मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में नवगठित नगालैंड मंत्रिमंडल ने मंगलवार को अपनी पहली बैठक में उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ इस साल मई तक यूएलबी चुनाव कराने पर विचार-विमर्श किया।

Open in App
ठळक मुद्देतीन नगर परिषदों और 36 नगर परिषदों के गठन के लिए चुनाव 16 मई को होंगे।नामांकन पत्रों की जांच 12 और 13 अप्रैल को की जाएगी।नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। 

Nagaland Urban Body Election 2023: नगालैंड राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की कि वह लगभग दो दशकों के बाद 16 मई को महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने के साथ 39 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के चुनाव कराएगा।

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में नवगठित नगालैंड मंत्रिमंडल ने मंगलवार को अपनी पहली बैठक में उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ इस साल मई तक यूएलबी चुनाव कराने पर विचार-विमर्श किया।

इसके बाद, राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) टी. म्हाबेमो यानथन ने घोषणा की कि महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीट आरक्षित करने के साथ राज्य में तीन नगर परिषदों और 36 नगर परिषदों के गठन के लिए चुनाव 16 मई को होंगे।

चुनाव कार्यक्रम को अधिसूचित करते हुए उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया तीन अप्रैल से शुरू होगी और 10 अप्रैल को समाप्त होगी। नामांकन पत्रों की जांच 12 और 13 अप्रैल को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। 

नगालैंड के मुख्यमंत्री ने विभागों का वितरण किया

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने बृहस्पतिवार को अपने दो उप मुख्यमंत्रियों और नौ मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया। रियो ने 24 विधायकों को विभिन्न विभागों का सलाहकार नियुक्त किया है। रियो ने वित्त, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार जैसे विभाग अपने पास रखे और अन्य विभाग किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए। नियम के अनुसार, 60 सदस्यीय विधानसभा वाले नगालैंड में मुख्यमंत्री सहित 12 से अधिक मंत्री नहीं हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव 27 फरवरी को हुए थे, जबकि परिणाम दो मार्च को घोषित किए गए।

 

टॅग्स :नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब