लाइव न्यूज़ :

नगालैंड एसआईटी ने मोन जिले में 14 लोगों के मारे जाने के सिलसिले में सैनिकों से पूछताछ की

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:13 IST

Open in App

डिब्रूगढ़/कोहिमा, 30 दिसंबर नगालैंड सरकार के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मोन जिले में सुरक्षा बलों की गोलीबारी से हुई 14 नागरिकों की मौत के सिलसिले में बृहस्पतिवार को भारतीय सेना के 21पारा स्पेशल फोर्स के कर्मियों से पूछताछ की।

असम और नगालैंड के सूत्रों के अनुसार, 22 सदस्यीय एसआईटी ने असम के जोरहाट जिले में स्थित वर्षा वन अनुसंधान संस्थान (आरएफआरआई) में सेना के कर्मियों से पूछताछ की।

सूत्रों ने पीटीआई/भाषा को बताया कि नगालैंड पुलिस के अतिरिक्त डीजीपी (कानून-व्यवस्था) संदीप एम. तामगडगे नीत एसआईटी ने बृहस्पतिवार देर शाम तक सैनिकों से पूछताछ की और यह शुक्रवार सुबह फिर से की जाएगी।

नगालैंड पुलिस और भारतीय सेना से पूछताछ के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार संपर्क किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

आरएफआरआई परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है और मीडिया को प्रवेश की अनुमति नही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव