लाइव न्यूज़ :

Nagaland Municipal Elections 2024: बीस साल बाद नगर निकाय चुनाव, 2.23 लाख मतदाता 11 दल और 523 उम्मीदवार, दोपहर 2 बजे तक 30 फीसदी वोटिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2024 14:15 IST

Nagaland municipal elections after twenty years: ईएनपीओ ने राज्य में इकलौती लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को हुए चुनाव में भी भाग नहीं लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देNagaland municipal elections after twenty years: ईएनपीओ इलाके में 14 नगर परिषद हैं। Nagaland municipal elections after twenty years: ईवीएम के बजाय 420 मतदान केंद्रों पर मतपत्रों के जरिए मतदान कराया जा रहा है।Nagaland municipal elections after twenty years:नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया है।

Nagaland municipal elections after twenty years: नगालैंड में बीस साल बाद पहली बार कराए जा रहे नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार को मतदान जारी है। 2.23 लाख मतदाताओं में से करीब 30 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नगर निकाय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह साढ़े सात बजे आरंभ हुआ और यह अपराह्न चार बजे समाप्त होगा। मतगणना 29 जून को की जाएगी। इस पूर्वोत्तर राज्य में यह ऐतिहासिक चुनाव है क्योंकि तीन नगरपालिकाओं और 22 नगर परिषद के लिए चुनाव 20 वर्ष के अंतराल के बाद कराया जा रहा है। आखिरी बार नगर निकाय चुनाव 2004 में हुआ था।

नगालैंड राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के साथ शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं। सरकार ने पहले भी कई बार शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव की घोषणा की थी लेकिन महिलाओं के लिए आरक्षण, भूमि तथा संपत्तियों पर कर के खिलाफ आदिवासी संगठनों और नागरिक समाज से जुड़े संगठनों की आपत्तियों के कारण चुनाव नहीं कराया जा सका। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्य में 10 जिलों में 214 वार्ड में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है।

पहले दो घंटे में 20 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।’’ इस चुनाव में 2.23 लाख से अधिक मतदाता 11 राजनीतिक दलों के 523 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव लड़ रहे दलों में एनडीपीपी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), राइजिंग पीपुल्स पार्टी, आरपीआई (आठवले), जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि ईवीएम के बजाय 420 मतदान केंद्रों पर मतपत्रों के जरिए मतदान कराया जा रहा है।

इस बीच, ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन (ईएनपीओ) ने फैसला किया है कि वह क्षेत्र के छह जिले में चुनावों में भाग नहीं लेगा। छह पूर्वी जिलों में रह रहीं सात नगा जनजातियों की सर्वोच्च संस्था ईएनपीओ ‘फ्रंटियर नगालैंड क्षेत्र’ की मांग करती रही है। उसका दावा है कि इस क्षेत्र को बरसों से नजरअंदाज किया गया है।

ईएनपीओ इलाके में 14 नगर परिषद हैं। इस इलाके से 59 नामांकन पत्र स्वीकार किया गया लेकिन आदिवासी संगठनों ने उम्मीदवारों को अपना नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया है। ईएनपीओ ने राज्य में इकलौती लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को हुए चुनाव में भी भाग नहीं लिया था।

टॅग्स :नागालैंडचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस