लाइव न्यूज़ :

नगालैंड सरकार तीन नए जिलों के गठन का फैसला किया

By भाषा | Updated: December 18, 2021 20:42 IST

Open in App

कोहिमा, 18 दिसंबर नगालैंड सरकार ने शनिवार को तीन नए जिलों के गठन की घोषणा की जिससे राज्य में ऐसी प्रशासनिक इकाइयों की कुल संख्या 15 हो गई है।

उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन ने यहां एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों को बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने सेमिन्यु, निउलैंड और चुमुकेदिमा जिलों के गठन का फैसला किया है। कोहिमा जिले में सेमिन्यु उप-मंडल को जिला बनाया गया है जबकि निउलैंड और चुमुकेदिमा को दीमापुर जिले से अलग कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नए जिलों के निर्माण के लिए कम से कम 11 जनजातियों ने मांगें रखीं थीं, लेकिन मंत्रिमंडल ने उनमें से केवल तीन पर विचार किया क्योंकि कुछ जिलों में केवल एक जनजाति रहती है और उन क्षेत्रों को विभाजित नहीं किया जा सकता है।

दीमापुर जिले में घसपानी-एक विधानसभा क्षेत्र के तहत दो जिलों के गठन की वजह पूछे जाने पर पैटन ने कहा, ‘‘चुमुकेदिमा को शहरी-ग्रामीण जिले के रूप में बनाया गया है, जबकि निउलैंड सीमा क्षेत्र में है और अलग जिले की आवश्यकता थी।’’ नए जिलों का आधिकारिक रुप से उद्घाटन करने के बारे में पूछे जाने पर पैटन ने कहा, ‘‘सरकार जल्द ही तारीख तय करेगी।’’

पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाओं तथा महिला संसाधन विकास के सलाहकार और स्थानीय विधायक आर खिंग ने सेमिन्यु जिले के गठन के लिए मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, राज्य मंत्रिमंडल की सराहना की और इस निर्णय को रेंगमा समुदाय के लिए ‘‘क्रिसमस का सबसे बड़ा उपहार’’ करार दिया।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचई) मंत्री एन जैकब जिमोनी ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के तहत निउलैंड और चुमुकेदिमा को राज्य मंत्रिमंडल ने नए जिलों के रूप में गठन को मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए