लाइव न्यूज़ :

नगालैंड उपचुनाव : एनडीपीपी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:26 IST

Open in App

कोहिमा, 13 अक्टूबर नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. शशांक शेखर ने बताया कि राज्य के शमातोर-चेसोर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार एस. केओशु यिमचुंगर को बुधवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस (यूडीए) के उम्मीदवार यिमचुंगर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। नगालैंड में विपक्ष नहीं है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नाम वापस लेने की अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद यिमचुंगर को निर्वाचित घोषित कर दिया।

इसके साथ ही 60 सदस्यीय नगालैंड विधानसभा में एनडीपीपी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। उसके अलावा सदन में नगा पीपुल्स फ्रंट के 25 और भारतीय जनता पार्टी के 12 सदस्य हैं। दो निर्दलीय विधायक भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब