लाइव न्यूज़ :

नगालैंड सरकार ने कुत्ते के मीट की बिक्री पर लगाई रोक, मिजोरम ने मार्च में लगाया था बैन

By सुमित राय | Updated: July 4, 2020 03:22 IST

नगालैंड में कुतों और उनके मांस की तस्करी होती रही है और कुत्तों के मांस 200 रुपये प्रति किलो तक बिकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनगालैंड सरकार ने कुत्ते की मीट की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।इससे पहले मिजोरम ने मार्च में कुत्तों की खरीद-फरोख्त और आयात पर प्रतिबंध लगाया था।

नगालैंड सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया और कुत्ते के मीट की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। जानवरों के साथ क्रूरता को लेकर चिंताओं के बीच यह अहम फैसला है। राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए इस फैसले का काफी तारीफ की जा रही है। इससे पहले मिजोरम सरकार ने इस साल मार्च में कुत्तों की खरीद-फरोख्त और आयात पर प्रतिबंध लगाया था।

राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री एन क्रोनू ने बताया कि कुत्तों के वाणिज्यिक आयात और व्यापार पर तथा कुत्ते के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। यह रोक कुत्ते के पके हुए और कच्चे दोनों तरह के मांस पर लगी है।

सरकार के प्रवक्ता क्रोनू ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने यह निर्णय सेवन के लिए दूसरे राज्यों से कुत्तों को लाने के खतरों को देखते हुए और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के अनुरूप किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने तत्काल प्रभाव से सूअरों के वाणिज्यिक आयात और व्यापार पर प्रतिबंध लगाने का भी निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के प्रकोप के बाद राज्य ने पहले ही सूअरों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था और मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दे दी।

200 रुपये प्रति किलो बिकता है कुत्ते का मांस

बता दें कि नगालैंड में कुतों और उनके मांस की तस्करी होती रही है और असम से 50 रुपये में पकड़ा गया कुत्ता नगालैंड के होलसेल मांस मार्केट में एक हजार रुपये तक में बिकता है। नगालैंड में कुत्तों के मांस की बिक्री 200 रुपये प्रति किलो तक होती है।

एनिमल प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन की थी रोक की अपील

नगालैंड सरकार ने ये फैसला फेडरेशन ऑफ इंडियन एनिमल प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन (FIAPO) की अपील के बाद लिया है। इस बारे में ऑर्गनाइजेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वरदा मेहरोत्रा ने बताया कि हाल ही में उस वक्त हमारे होश उड़ गए जब दीमापुर (नगालैंड  का व्यापारिक केंद्र) में कई कुत्ते बोरों में बंद होकर बिकने के लिए आए थे। उन्हें बेहद क्रूरता के साथ बोरों में बंद कर कसाईखाने ले जाया जा रहा था।

ऑर्गनाइजेशन 2016 से उठा रहा था आवाज

एनिमल प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन के डायरेक्टर ने बताया कि हमने इससे पहले कई बार कुत्तों की तस्करी और इसके लिए उनके साथ होने वाली क्रूरता को लेकर आवाज उठाया था। 2016 से हम लगातार सरकार से कुतों के मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं, जिसके बाद नगालैंड सरकार ने यह फैसला लिया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी