लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर लगाए गए ''आधारहीन आरोपों'' को लेकर विपक्ष पर हमला बोला

By भाषा | Updated: August 9, 2021 01:04 IST

Open in App

आगरा (उप्र), आठ अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि सरकार ने कोविड-19 संकट से बेहतर तरीके से निपटना सुनिश्चित किया जबकि विपक्ष ने गैर-जिम्मदाराना रवैया अपनाया और टीकाकरण अभियान को लेकर ''आधारहीन आरोप'' लगाए।

नड्डा ने कोविड-19 संकट से निपटने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों की सराहना की।

उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन नड्डा ने आगरा में पार्टी संगठन की एक बैठक में हिस्सा लिया और इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, '' अब तक हमने टीके की 50 करोड़ खुराक दी हैं जबकि दिसंबर के अंत तक हम देश के 135 करोड़ लोगों का टीकाकरण करेंगे। यह विश्व का सबसे बड़ा और तेज टीकाकरण अभियान है।''

बैठक के दौरान नड्डा ने कहा कि सरकार ने कोविड संकट से निपटने के लिए बेहतर कार्य किया जबकि विपक्ष ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं ने तो टीके के बारे में बेबुनियाद आरोप लगाए और इसे ''भाजपा का टीका'' करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग